आईटीआई पास आउट युवाओं को मिलेगा रोजगार के लिए पांच लाख तक का लोन

उत्तर प्रदेश

आईटीआई पास आउट और कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। उन्हें नौकरी के लिए अब दौड़ भाग करने की जरूरत नहीं है। नौकरी की बजाय वह खुद का रोजगार स्थापित करने को ऋण ले सकते हैं। यह अवसर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में दिया गया है। ऋण मुहैया होने के बाद कारोबार के माध्यम से आईटीआई पास आउट आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगे।

जनपद में जिला मुख्यालय समेत तहसील क्षेत्रों में चार राजकीय आईटीआई हैं। इसके साथ ही कई मिनी आईटीआई भी हैं जो कि निजी स्तर पर संचालित हो रही हैं। आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भी पास आउट को नौकरी के अवसर अपेक्षानुरूप नहीं प्राप्त हो रहे हैं। रोजगार मेलों के माध्यम से जो भर्तियां होती हैं उनमें इतनी पगार भी नहीं होती है कि परिवार को सही तरीके से गुजारा हो सके। ऐसे में पास आउट रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में नौकरी तो पा जा जाते हैं। मगर कुछ ही समय बाद उनके पास वापस लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता है।

युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ऋण
ऐसे में अब शासन स्तर से आईटीआई और कौशल विकास मिशन से पास आउट युवाओं के लिए खुद के रोजगार के अवसर पैदा करने पर फोकस किया गया है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में पास आउट युवाओं को ऋण प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। रोजगार के लिए ऐसे युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। योजना का लाभ लेने को आईटीआई पास आउट या कौशल विकास प्रशिक्षण् प्राप्त युवा एमएसएमई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    600 किमी की रफ्तार से दौड़ती हवा में चलने वाली ट्रेन में CM योगी का मजेदार सफर

    लखनऊ / टोक्यो   सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी जापान यात्रा के आखिरी दिन यामानाशी में हाई स्पीड मैग्लेव ट्रेन का सफर किया. हाइड्रोजन ग्रीन एनर्जी प्लांट के बाद 600 किमी…

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ सबूत जुटाने में जुटी पुलिस, मामले की जांच में नई तेज़ी

    प्रयागराज शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट के हाई प्रोफाइल मुकदमे में मंगलवार को जांच ने रफ्तार पकड़ ली। पुलिस ने एक नाबालिग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सुजीत कलकल का शानदार प्रदर्शन, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में गोल्ड मेडल अपने नाम

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    सुजीत कलकल का शानदार प्रदर्शन, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में गोल्ड मेडल अपने नाम

    बल्लेबाजी ध्वस्त, लेकिन मयंक अग्रवाल के शतक ने बचाई लाज

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    बल्लेबाजी ध्वस्त, लेकिन मयंक अग्रवाल के शतक ने बचाई लाज

    वर्ल्ड कप से बाहर श्रीलंका, दासुन शनाका की ‘सरकारी दखल’ वाली मांग पर छिड़ी बहस

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    वर्ल्ड कप से बाहर श्रीलंका, दासुन शनाका की ‘सरकारी दखल’ वाली मांग पर छिड़ी बहस

    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए इरफान पठान का मंत्र – पहले मैच जीतें, बाद में देखें नेट रन रेट

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए इरफान पठान का मंत्र – पहले मैच जीतें, बाद में देखें नेट रन रेट

    मैच में दक्षिण अफ्रीका का टॉस पर कब्जा, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    मैच में दक्षिण अफ्रीका का टॉस पर कब्जा, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका

    सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल