ऐतिहासिक होगा पल, दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से गुजरेगी वंदे भारत, 19 अप्रैल को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

जम्मू कश्मीर
कश्मीर घाटी में पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार गूंजेगी। 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक चलने वाली इस हाई-टेक ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ये सेवा हाल ही में पूरी हुई उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत शुरू हो रही है, जो दशकों से इस क्षेत्र को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने की कोशिश का नतीजा है।

19 अप्रैल को होगी शुरुआत
इस ऐतिहासिक मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। इस वक्त कश्मीर में रेल सेवा केवल बारामुला से संगलदान तक सीमित है। कटरा तक आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें वहीं रुक जाती हैं। लेकिन अब ये वंदे भारत एक्सप्रेस कटरा से सीधे श्रीनगर और बारामुला तक जाएगी, जिससे आम जनता और सैलानियों को पहली बार कश्मीर घाटी तक सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी। जल्द ही ये सेवा जम्मू तक भी बढ़ाई जाएगी, जैसे ही स्टेशन का काम पूरा होगा।

ढाई घंटे में पूरा करेगी सफर
करीब 150 किलोमीटर की दूरी को यह ट्रेन महज 2 घंटे 30 मिनट में तय करेगी। इस सफर की सबसे खास बात होगी दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल चिनाब ब्रिज भी इस रास्ते में होगा। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी इस पुल का भी दौरा करेंगे और वहां से कटरा आकर ट्रेन सेवा को जनता को समर्पित करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत बनी 272 किलोमीटर लंबी रेल लाइन जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने और पूरे देश से इस इलाके को जोड़ने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

admin

Related Posts

ट्रंप का विवादित बयान: मैक्रों की पत्नी संग बुरा बर्ताव करती हैं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति का उड़ाया मजाक

वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक उड़ाया है। एक लंच के दौरान ट्रंप ने कहा, "मैंने फ्रांस के मैक्रों को फोन किया, जिनकी पत्नी…

राजनाथ सिंह का कड़ा रुख, कहा- अबकी बार कार्रवाई होगी अभूतपूर्व और निर्णायक

तिरुवनंतपुरम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी भी दुस्साहस के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि अगर वह भारत के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम