गिल का भी एडिलेड टेस्ट में खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा, क्या है चोट का लेटेस्ट हाल?

नई दिल्ली
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल मैदान पर शुरू होगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया, जिसे भारत ने 295 रनों के बड़े अंतर से जीता। पर्थ टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी जैसे कुछ बड़े नाम नहीं खेले थे, हालांकि एडिलेड टेस्ट से पहले कप्तान रोहित की वापसी तय हो चुकी है। रोहित शर्मा 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने और इसी वजह से वह टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए थे। रोहित पर्थ टेस्ट के चौथे दिन तक टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके थे और उन्हें प्रैक्टिस करते हुए भी देखा गया था। वहीं मोहम्मद शमी के अभी तक ऑस्ट्रेलिया पहुंचने की कोई खबर नहीं आई है और ऐसा लगता नहीं है कि वह एडिलेड टेस्ट में वापसी कर पाएंगे। इन सबके बीच टीम इंडिया के लिए एक और जो मुसीबत की बात है, वह ये है कि गिल का भी एडिलेड टेस्ट में खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आगाज से पहले भारतीय टीम के इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान गिल की अंगुली में चोट आई थी। स्लिप में फील्डिंग करते हुए गिल को यह चोट लगी। पर्थ टेस्ट के दौरान वह डगआउट में बैठे दिखे और उनके चोट पर काफी मोटी पट्टी भी लगी देखी गई थी। खबर के मुताबिक गिल को 10 से 14 दिन के आराम की सलाह दी गई थी। एडिलेड में खेला जाने वाला टेस्ट मैच डे-नाइट होगा और इससे पहले 30 नवंबर से भारत को दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलना है। ऐसा माना जा रहा है गिल इस प्रैक्टिस मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और दूसरे टेस्ट मैच में भी उनके खेलने को लेकर सस्पेंस गहरा गया है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि अगर एडिलेड टेस्ट से पहले उनकी चोट पूरी तरह से ठीक भी हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में उन्हें सीधा प्लेइंग XI में शामिल किए जाने से पहले थोड़ी मैच प्रैक्टिस की जरूरत पड़ेगी, जो फिलहाल संभव नजर नहीं आ रहा है।

  • admin

    Related Posts

    गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

    फ्लोरिडा दुनिया के पूर्व नंबर एक गोल्फर और 15 बार के मेजर चैंपियन टाइगर वुड्स को 'ड्राइविंग अंडर द इन्फ्लुएंस' (DUI) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी…

    किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

    बेंगलुरु  बस आईपीएल (इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग) 2026 शुरू होने का का समय नजदीक है… शन‍िवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

    किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया