सहयोग क्रीडा मंडल की यात्रा के बारे में युवा पीढ़ी को जानना ज़रूरी- मंत्री पटेल

भोपाल
पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सोमवार को नरसिंहपुर में राष्ट्रीय ध्वज एवं खेल ध्वज फहराकर ऑल इंडिया प्रो कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट का आयोजन सहयोग क्रीड़ा मण्डल गोटेगाँव और मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम गोटेगाँव में 20 जनवरी से 23 जनवरी तक होगा। कार्यक्रम में सहयोग क्रीड़ा मण्डल के गठन से लेकर अब तक सहयोगी के रूप में शामिल वरिष्ठजनों को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सहयोग क्रीडा मंडल का गठन वर्ष 1982 में हुआ। इसके बाद से यह क्रीडा मंडल लगातार प्रतियोगिताओं का आयोजन बख़ूबी करता आ रहा है। अब तक जिन सहयोगियों ने आयोजन में योगदान दिया वह अविस्मरणीय है। युवा पीढ़ी को सहयोग की इस परम्परा एवं सहयोगियों के योगदान को जानना होगा।

मंत्री श्री पटेल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में मैराथन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। मैराथन में इटारसी, मैहर, नरसिंहपुर, जबलपुर, छिन्दवाड़ा एवं भोपाल के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चार दिवसीय आयोजन में पुरुष, महिला एवं बालक (14 वर्ष से कम) वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता कराई जा रही है। साथ ही चौपड़, तवा, गोला व भाला फेंक, पुरुष एवं महिला वर्ग में ऊंची और लंबी कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर विधायक श्री महेन्द्र नागेश, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल समेत जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    बेमौसम गर्मी से गेहूं फसल प्रभावित होने की आशंका, किसान परेशान

     ग्वालियर  ग्वालियर-चंबल अंचल में इस बार मौसम के मिजाज ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फरवरी के मध्य में ही जिस तरह से पारा चढ़ना शुरू…

    जनगणना 2026: अप्रैल से हर घर दस्तक, कर्मचारियों से किसी को भी यह 1 सवाल नहीं करना

    भोपाल  एमपी के भोपाल जिले में अब जनगणना 2027 की हलचल तेज हो गई है। जिले में लोग मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में नाम बनाए रखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 3 views
    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा