मुश्किल है टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की रहा, जानें पूरा समीकरण

नई दिल्ली.
 भारत ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया. इस जीत के बावजूद भारत की मुश्किलें बनी हुई हैं. यह मुश्किल है सेमीफाइनल में पहुंचने की. भारतीय टीम पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराकर यह मुश्किल आसान कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसका मतलब है कि भारत को अब ना सिर्फ अपने ज्यादातर मुकाबले जीतने होंगे, बल्कि यह भी उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड या ऑस्ट्रेलिया अपने मैच हारें और बड़े अंतर से हारें ताकि रनरेट का गणित भी सुलझ सके.

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का सारा समीकरण अब नेट रनरेट पर अटकता दिख रहा है. आइए इसे विस्तार से समझते हैं. भारत की टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप ए में है. इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भी हैं. श्रीलंका को छोड़कर सारी टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं. इस तरह भारत के साथ-साथ न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के भी पॉइंट टेबल में दो-दो अंक हैं. इनमें से ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी.

भारत-पाकिस्तान-श्रीलंका एक-एक मैच हारे
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अभी एक-एक मैच ही खेले हैं. भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें दो-दो मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्हें एक-एक हार और एक-एक जीत मिली है. इस तरह ऑस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड बेहतर स्थिति में हैं. इनमें से एक टीम 8 अंक तक पहुंच सकती है. बाकी टीमें अधिकतम 6 अंक तक पहुंच पाएंगी.

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से मैच बाकी
भारतीय टीम अपना पहला मैच न्यूजीलैंड से हार चुकी है और दूसरे मैच में पाकिस्तान को हरा चुकी है. ऐसे में भारत को अगर 6 अंक तक पहुंचना है तो उसे बाकी बचे अपने दोनों मैच जीतने होंगे. भारत का अब 9 अक्टूबर को श्रीलंका और 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से मैच है. इनमें से एक में भी हार का मतलब होगा भारतीय टीम फिर सिर्फ किस्मत के भरोसे रह जाएगी.

भारत का नेट रनरेट निगेटिव
भारतीय टीम ने अगर श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को हराया तो उसके 6 अंक हो जाएंगे. लेकिन पूरी संभावना है कि न्यूजीलैंड या ऑस्ट्रेलिया के भी 6 या इससे अधिक अंक रहे. ऐसे में सेमीफाइनल की बाजी नेट रनरेट से तय होगी. मौजूदा समय में भारत का नेट रनरेट -1.217 है. न्यूजीलैंड (2.900), ऑस्ट्रेलिया (1.908) और पाकिस्तान (0.555) का रनरेट भारत से बेहतर है. श्रीलंका (-1.667) का नेट रनरेट सबसे कम है और उसका अभी खाता भी नहीं खुला है.

भारत से कहां हुई चूक
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार, 6 अक्टूबर को हुआ. पाकिस्तान ने इस मुकाबले में भारत को 106 रन का लक्ष्य दिया. भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत दर्ज की. इस जीत से भारत को दो अंक तो मिले, लेकिन नेट रनरेट में ज्यादा अंतर नहीं आया. भारत अगर पाकिस्तान को 11.2 ओवर में हराता तो उसका नेट रनरेट पॉजिटव हो जाता, लेकिन हरमनप्रीत कौर की टीम ऐसा नहीं कर पाई.

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी