आज की रात को भूलकर आगे बढ़ जाना ही बेहतर है, पंजाब किंग्स की हार से प्रीति जिंटा को पहुंची ठेस

नई दिल्ली
पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों तब हार का सामना करना पड़ा जब उन्होंने बोर्ड पर 245 रन लगाए थे। आईपीएल क्या टी20 क्रिकेट में ऐसे बहुत ही कम मौके देखने को मिलते हैं जब इतना बड़ा स्कोर कोई चेज कर ले। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस स्कोर को 18.3 ओवर में 8 विकेट रहते हासिल किया। पंजाब की इस हार से सह-मालिक प्रीति जिंटा को ठेस पहुंची है। उन्होंने टीम की हार के बाद एक्स पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने टीम को इस मैच को भुलाकर आगे बढ़ने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की भी तारीफ की है, जिन्होंने इस रनचेज में अहम रोल अदा करते हुए 141 रनों की धुआंधार पारी खेली।

प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘आज की रात अभिषेक शर्मा के नाम है! क्या प्रतिभा और क्या अविश्वसनीय पारी।बधाई SRH! हमारे लिए, आज की रात को भूलकर आगे बढ़ जाना ही बेहतर है क्योंकि यह टूर्नामेंट के शुरुआती दिन हैं और ऐसे गेम्स को भूल जाना ही बेहतर है।’ पंजाब किंग्स की यह इस सीजन की दूसरी हार है। सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद टीम आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में 6ठे पायदान पर है। वहीं हैदराबाद इस जीत के बाद 8वें नंबर पर पहुंच गई है।

कैसा रहा SRH vs PBKS मैच?
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर के तूफानी अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन बोर्ड पर लगाए। अय्यर ने 36 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी पर अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ पानी फेरा। 246 रनों की चेज में हैदराबाद के इस सलामी बल्लेबाज ने हैरतअंगेज शतक जड़ते हुए 141 रनों की पारी खेली। अभिषेक ने पहले विकेट के लिए ट्रैविस हेड के साथ 12.2 ओवर में 171 रन जोड़े। अभिषेक को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

admin

Related Posts

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने