आईपीएल 2025 को शुरू हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि विवादों का सिलसिला शुरू, पिच कॉन्ट्रोवर्सी पर क्यूरेटर का यू-टर्न

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 को शुरू हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि विवादों का सिलसिला शुरू हो गया है। अभी तक का सबसे बड़ा विवाद कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच का रहा है। बताया जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पिच को स्पिन फ्रेंडली बनाने की इच्छा जताई थी, मगर पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने इसके लिए इनकार कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बयान दिया है, मगर अब वह अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने ताजा इंटरव्यू में कहा है कि किसी अधिकारी या खिलाड़ी ने उन्हें पिच को लेकर कुछ नहीं कहा।

सुजान मुखर्जी ने स्पोर्ट्स तक से कहा, 'पहले मैच के लिए पिच की जरूरत के बारे में किसी भी अधिकारी या खिलाड़ी ने नहीं पूछा। अभ्यास के समय एक कोच ने मुझसे पिच के व्यवहार के बारे में पूछा। मैंने कहा ‘घुमेगा भी और अच्छा चलेगा।’ उन्होंने आगे कहा, 'मैंने केकेआर से कभी कुछ मना नहीं किया। हमारे रिश्ते लंबे समय से अच्छे हैं। मैंने बीसीसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार पिच तैयार की। जो लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, वे कुछ नहीं जानते।'

ईडन गार्डन्स के पिच क्यूरेटर ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था, “आईपीएल के नियमों के अनुसार, फ्रेंचाइजी को पिच पर कोई अधिकार नहीं है। जब से मैंने क्यूरेटर के रूप में पदभार संभाला है, यहां की पिचें ऐसी ही रही हैं। यह पहले भी ऐसी ही थी। चीजें अब नहीं बदली हैं और भविष्य में भी नहीं बदलेंगी। आरसीबी के स्पिनरों ने मिलकर चार विकेट लिए। केकेआर के स्पिनरों ने क्या किया?” उनके इस बयान के बाद हर जगह पिच विवाद को लेकर चर्चा होने लगी थी। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने तो केकेआर को अपना होम ग्राउंड तक बदलने की सलाह दे दी थी।

  • admin

    Related Posts

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

     नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव