संसद में कानून नहीं बन जाता तब तक इसे लागू नहीं किया जा सकता, यूसीसी लागू होने पर बोले उमर अब्दुल्ला

जम्मू
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने पर कहा कि जब तक संसद में कानून नहीं बन जाता तब तक इसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू नहीं किया जा सकता। उमर अब्दुल्ला ने उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बारे में मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, "जब तक राष्ट्रीय स्तर पर कानून नहीं बन जाता, तब तक इन्हें जो करना है करने दीजिए। आखिरकार इसका फैसला संसद में होगा। तब तक इसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू नहीं किया जाएगा।"

उत्तराखंड में सोमवार को इतिहास रचा गया। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने आज (सोमवार को) उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दी है। आज का दिन उत्तराखंड वासियों के साथ ही समस्त देशवासियों के लिए भी विशेष है। मुझे विश्वास है कि उत्तराखंड से निकली समानता की यह धारा निकट भविष्य में संपूर्ण देश को अभिसिंचित करेगी।"

धामी ने लिखा कि 12 फरवरी 2022 को उन्होंने जनता के समक्ष यह वादा किया था कि हम प्रदेश के सभी नागरिकों को समान अधिकार देंगे और जनता ने हमें पूर्ण बहुमत दिया। आज प्रदेश में यूसीसी लागू किया जाना जनता के समक्ष लिए गए संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में हमारी प्रतिबद्धता को परिलक्षित करता है।

उन्होंने कहा, "समान नागरिक संहिता लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक-युवतियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी। यूसीसी लागू होने के बाद अब किसी भी बहन-बेटी के साथ अन्याय नहीं होगा।" उन्होंने बताया कि जनमानस को ध्यान में रखते हुए पोर्टल को यूजर फ्रेंडली बनाया गया है, ताकि कोई भी नागरिक बिना किसी कठिनाई के पंजीकरण कर सके और शीघ्र अपना प्रमाणपत्र प्राप्त कर सके। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले कई मौकों पर कह चुके हैं कि देश में यूसीसी लागू की जाएगी।

admin

Related Posts

पश्चिम बंगाल में पिछलग्गू BJP ममता बनर्जी के लिए कैसे बनी बड़ी चुनौती, समझें बीजेपी की प्लानिंग

कोलकाता  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच दो-तरफा मुकाबला देखा जा रहा है. 2021 के चुनाव के बाद राज्य…

अयोध्या जाएंगे दिग्विजय सिंह, रामलला के दर्शन कर पूरा करेंगे अपना संकल्प

भोपाल  मध्यप्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह के संबंध में बड़ी खबर सामने आई है। वे रामलला के दर्शन करने जाएंगे।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 0 views
घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

  • By admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 1 views
Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग