यमन पर इजरायली नौसैनिक कार्रवाई, धमाकों के बाद इमारतों में मचा हड़कंप

यमन
यमन की हौथी नियंत्रित राजधानी सना से बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी सना के साउथ में स्थित एक बिजली संयत्र पर इजरायली नौसेना ने हमला किया है। जिस कारण कई जनरेटर बंद हो गए हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में विस्फोट हुए हैं, जिस कारण बिजली संयत्र को नुकसान पहुंचा है।

हौथी ने 'आक्रमकता' को ठहराया जिम्मेदार
दूसरी ओर ईरान समर्थित हौथी ने इसके लिए 'आक्रमकता' को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि अभी तक इस हमले पर आईडीएफ की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि यह दूसरा मौका है, जब इजरायली नौसेना ने यमन पर हमला किया है। इससे पहले जून में हौथी नियंत्रित होदेदा बंदरगाह को निशाना बनाया गया था।

हाजिफ पावर स्टेशन को बनाया निशाना
आर्मी रेडियो के अनुसार, इजरायली नौसेना ने यमन के हाजिफ पावर स्टेशन को निशाना बनाया है। अब इस हमले की तुलना होदेदा बंदरगाह पर हुए हमले से की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सना में कम से कम दो विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। विस्फोट के वीडियो में एक इमारत से धुएं के बाद और आग की लपटें दिखाई दे रही है।

हौथी कई महीनों से कर रहे इजरायल पर हमले
गौरतलब है कि हौथी पिछले कई महीनों से इजरायल पर हमले कर रहे हैं। इसके जवाब में इजरायल भी हौथियों पर जवाबी कार्रवाई कर रहा है। दूसरी ओर यमनी समूह भी इजरायल की ओर मिसाइलें दाग रहा है। जिनमें से अधिकतर को रोक लिया गया या आसमान में ही मार गिराया।

बता दें कि अमेरिका और ब्रिटेन में पहले भी यमन में हौथियों के खिलाफ हमले किए थे। मई 2025 में अमेरिका ने हौथियों के साथ एक समझौता किया था। इस समझौते के अनुसार, शिपिंग हमले को रोकने के बदले में बमबारी अभियान रोकने पर सहमति हुई थी। वहीं हौथियों ने कहा था कि इस समझौते में इजरायल को शामिल नहीं किया गया था।

 

admin

Related Posts

इंडिगो और एअर इंडिया का DGCA आदेश पर विरोध, महंगे टिकटों का खतरा जताया

 नई दिल्ली आपने कभी फ्लाइट बुक की होगी तो देखा होगा कि टिकट का दाम अलग होता है और सीट चुनने का चार्ज अलग. विंडो सीट चाहिए? पैसे दो. आगे…

ट्रंप का बड़ा बयान, मिशन ईरान खत्म होने के बाद जंग पर लग सकता है ब्रेक

वाशिंगटन अमेरिका-ईरान युद्ध के 21वें दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला 'एग्जिट प्लान' साझा किया है.  'ट्रुथ सोशल' पर जारी एक विस्तृत पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 0 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?