इजरायली फौज ने लेबनानवासियों को अल्टीमेटम जारी किया, अब जमीनी हमला करने वाले है

लेबनान
लेबनान में कहर बनकर टूट चुकी इजरायली फौज अब जमीनी हमला करने वाली है। मंगलवार को इजरायली फौज ने लेबनानवासियों को अल्टीमेटम जारी किया कि वे दक्षिणी हिस्से से तुरंत उत्तर की तरफ चले जाएं क्योंकि उनकी फौज जमीनी हमला करने वाली है। इस चेतावनी के साथ ही लेबनान का गाजा जैसा हाल होने का खतरा बढ़ गया है। लेबनान में अभी तक इजरायली हमलों में 1000 लोगों की मौत हो चुकी है, इसमें हिजबुल्लाह चीफ सैयद हसन नसरल्लाह समेत सैकड़ों हिजबुल्लाह आतंकी शामिल हैं। इससे पहले गाजा में इजरायली फौज ने कम से कम 44 हजार लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। दूसरी तरफ हिजबुल्लाह ने भी इजरायल को चुनौती देते हुए कहा है कि वे झुकेंगे नहीं और इजरायली फौज के खिलाफ आमने-सामने की लड़ाई को तैयार हैं।

इजरायल द्वारा दक्षिणी लेबनान में सेना भेजने के कुछ घंटों बाद मंगलवार को यह अल्टीमेटम जारी किया। इजराइल की सेना के अरबी प्रवक्ता द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किये गये आदेश में दक्षिणी लेबनान के 25 गांवों का जिक्र किया गया है और लोगों को सीमा से लगभग 60 किलोमीटर (36 मील) दूर, अवाली नदी के उत्तर में चले जाने को कहा गया है। इजराइल ने एक बड़े अभियान की योजना के तहत लेबनान की सीमा पर छोटे और सटीक हमले किए हैं।

पिछले 10 दिन में इजराइली हमलों में हिजबुल्ला के शीर्ष सदस्य हसन नसरल्ला और छह शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में आतंकी मारे गए हैं। सेना का कहना है कि लेबनान के बड़े हिस्से में हजारों आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। हिजबुल्लाह के प्रवक्ता ने कहा कि उसके लड़ाके इजरायल के सैनिकों के साथ ‘आमने-सामने की लड़ाई’ के लिए तैयार हैं।
 

इजरायल का अल्टीमेटम

एक्स पर पोस्ट किए गए बयान में कहा गया है, "आईडीएफ आपको नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती है और अपनी सुरक्षा के लिए आपको तुरंत अपने घर खाली करने होंगे। हिज़बुल्लाह द्वारा अपनी सैन्य जरूरतों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले किसी भी घर को हम छोड़ने वाले नहीं है। इसलिए सावधान रहें, आपको दक्षिण की ओर जाने की अनुमति नहीं है। दक्षिण की तरफ जाने से आपकी जान को ख़तरा हो सकता है। हम आपको बताएंगे कि आपके लिए घर लौटना कब सुरक्षित होगा।"

admin

Related Posts

अवैध धर्मांतरण से हुई शादी में जन्मे बच्चे का धर्म तय करने के लिए सरकार ला रही है नया कानून

मुंबई  महाराष्ट्र विधानसभा में  'धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026' पेश किया गया। राज्य में अवैध और सामूहिक धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए लाए गए इस प्रस्तावित कानून में…

2031-32 तक डेटा सेंटरों के लिए 13.56 गीगावॉट बिजली की जरूरत, AI और डिजिटल सेवाओं से मांग में 800% वृद्धि

नई दिल्ली देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे