इस्राइल अपना प्रतिनिधिमंडल कतर भेजेगा, दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते पर शुरू होगी बातचीत

इस्राइल
इस्राइल और हमास के बीच दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते पर जल्द बाद शुरू होने की उम्मीद है। दरअसल इस्राइल ने कहा है कि वह अपने प्रतिनिधिमंडल को युद्धविराम समझौते पर बातचीत आगे बढ़ाने के लिए कतर भेजेगा। वहीं हमास ने भी मिस्त्र और कतर के मध्यस्थों के साथ युद्धविराम समझौते पर बात शुरू करने को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। इस्राइल और हमास के बीच पहले चरण का युद्धविराम समझौता मार्च के शुरुआत में खत्म हो गया और अब दूसरे चरण के समझौते पर बात होनी है।

अमेरिका भी होगा मध्यस्थता बातचीत में शामिल
इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि उन्होंने अमेरिका की मध्यस्थता में बातचीत के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। हालांकि उन्होंने और ज्यादा जानकारी नहीं दी। इस्राइल और हमास के बीच दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते पर एक महीने पहले ही बातचीत शुरू होनी थी। अमेरिका ने भी हमास के साथ बातचीत शुरू करने की जानकारी दी है। हालांकि इस्राइल ने भी अमेरिका की हमास से सीधे बातचीत का कड़ा विरोध किया। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भरोसेमंद रॉन डेरमर और अमेरिका के स्पेशल प्रतिनिधि एडम बोहलर के बीच तीखी बहस भी हुई। राष्ट्रपति ट्रंप ने बंधक मामलों के लिए एडम बोहलर को अपना विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

इस्राइल ने हमास पर बनाया दबाव
बीते हफ्ते इस्राइल ने युद्धविराम समझौते के विस्तार और बचे हुए बंधकों में से आधे बंधकों की रिहाई के लिए हमास पर दबाव बनाया था। हालांकि सहमति नहीं बन सकी। हमास के पास अभी भी 24 बंधक और 35 शव हैं। इस्राइल ने भी बीते हफ्ते गाजा की सभी आपूर्ति रोक दी थी ताकि हमास पर दबाव बनाया जा सके। इस्राइल और हमास के बीच हुए पहले चरण के समझौते में 25 जीवित बंधकों को रिहा किया गया और आठ शव सौंपे गए। इसके बदले में इस्राइल ने करीब दो हजार फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया। इस्राइल ने गाजा के बफर जोन से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है, जिसके बाद हजारों फलस्तीनी गाजा में वापस लौटना शुरू हो गए हैं। 

  • admin

    Related Posts

    यूक्रेन युद्धविराम विवाद के बीच रूस-ईरान वार्ता और क्षेत्रीय तनाव पर चर्चा

     नई दिल्ली पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मिडिल ईस्ट में शांति प्रयासों के विफल होने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से टेलीफोन पर बातचीत…

    धर्म, समानता और अधिकारों की टकराहट: सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक सुनवाई

    नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों वाली संविधान पीठ ने ऐसी सुनवाई शुरू की है, जिसका असर सिर्फ केरल के सबरीमाला मंदिर तक सीमित नहीं रहेगा। यह मामला अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 2 views
    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना