इजरायल ने हमास के कमांडर को किया निशाना, गाजा पर कब्जे की संभावना बढ़ी

तेल अवीव

गाजा पर इजरायल का कब्जा अब लगभग तय माना जा रहा है. हमास के खिलाफ छेड़े गए जंग में इजरायली सेना लगातार आगे बढ़ रही है. इसी बीच दक्षिणी गाजा में हमास के बड़े कमांडर नासर मूसा को मार गिराने के बाद भी आईडीएफ ने अपने हमले जारी रखे हुए हैं. ताजा हमला उस स्कूल पर हुआ, जहां बेघर हुए परिवारों ने शरण ली थी. इस हमले में 37 लोग मारे गए, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.

गाजा की गलियों में सिर्फ मलबा और तबाही नजर आ रही है. इजरायली लड़ाकू विमानों ने राफा ब्रिगेड के अहम आतंकी नासर मूसा को एयर स्ट्राइक में मार गिराया. मूसा हमास के आतंकियों को ट्रेनिंग देता था और इजरायल में हुए कई हमलों का मास्टरमाइंड भी था. इसके अलावा इजरायली सेना ने खान यूनिस में उस इमारत को भी निशाना बनाया गया, जिसे हमास रॉकेट स्टोर करने के लिए इस्तेमाल करता था.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी सेना को गाजा पट्टी पर कब्जा करने की पूरी छूट दे दी है. उन्होंने कहा है कि इस जंग को जल्द खत्म किया जाएगा और बंधकों को हर हाल में छुड़ाया जाएगा. हालांकि, दुनिया के कई देश इस एक्शन को गाजा के खात्मे का संकेत मान रहे हैं. वहीं, कई देशों ने इजरायल के खिलाफ कदम उठाते हुए फिलिस्तीन राज्य को मान्यता भी दे दी है.

मौत का आंकड़ा खौफनाक

इस वक्त गाजा में हालात बेहद भयावह हैं. पिछले दो साल में 61,827 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं. इसके अलावा 1,55,275 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सिर्फ पिछले 24 घंटे में ही 51 लोगों की जान गई और 369 लोग घायल हुए. इजरायली हमले का सबसे बड़ा निशाना वह स्कूल बना, जहां विस्थापित परिवार शरण लिए हुए थे. इस बमबारी के बाद परिसर में महिलाओं और बच्चों की लाशें बिखरी पड़ी थीं.

बंधकों के लिए प्रदर्शन

इजरायल में बंधकों को छुड़ाने की मांग तेज होती जा रही है. तेल अवीव की सड़कों पर हजारों लोग पोस्टर और बैनर लेकर उतरे. सरकार से अपनों को सुरक्षित वापस लाने की अपील की. बंधक बनाए गए एक नेपाली नागरिक की बहन ने कहा, ''करीब दो साल बीत गए लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. लगातार भूखे रहकर, घायल होकर जिंदा रहना असंभव है. कोई 680 दिन तक नरक में कैसे जिंदा रह सकता है.''

प्रदर्शनकारियों का गुस्सा

एक बंधक के पिता ने कहा, ''ये छुट्टी का दिन नहीं है कि लोग शॉपिंग के लिए बाहर आएं. ये प्रदर्शन का दिन है. यह सिर्फ बंधकों के परिवारों के साथ खड़े होने का तरीका नहीं, बल्कि इजरायल के नैतिक चरित्र को बचाने की नागरिक जिम्मेदारी भी है.'' प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि नेतन्याहू अपने राजनीतिक फायदे के लिए बंधकों की जान से खेल रहे हैं.

नेतन्याहू के खिलाफ लोग

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ''मैं यहां आता हूं. सबसे पहले हम उन परिवारों के साथ खड़े होते हैं, जिनके प्रियजन लगभग दो साल से बंधक बने हुए हैं. दूसरा, हम अपनी सरकार के खिलाफ खड़े होते हैं. हमें यह सरकार बेहद खराब लगती है. हम चाहते हैं कि यह जाए ताकि हम फिर से एक मजबूत इजरायल बना सकें.'' गाजा में चल रही जंग के बीच इजरायल में ये प्रदर्शन लगातार जारी है.

गाजा में युद्धविराम की मांग

साल 2023 में हमास ने इजरायल पर हमला कर 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी. इतना ही नहीं, 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था. अब तक आधे से ज्यादा बंधक छोड़े जा चुके हैं. कई की मौत हो चुकी है, लेकिन अभी भी करीब 20 बंधक जिंदा बताए जा रहे हैं. यही वजह है कि सड़कों पर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है और लोग युद्धविराम की मांग कर रहे हैं.

 

 

admin

Related Posts

ईरान के नतांज में बड़ा हमला, अमेरिका और इजरायल की जोरदार बमबारी

 तेहरान मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर चरम पर है. ईरान के सबसे सुरक्षित और संवेदनशील माने जाने वाले नतांज परमाणु केंद्र (Natanz Nuclear Facility) पर एक भीषण हमला…

कतर एनर्जी के CEO का ट्रंप पर हमला, गैस ठिकानों को हाथ न लगाने की दी चेतावनी

दोहा  इजरायल ने अमेरिका की मदद से बुधवार रात दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर हमला कर ईरान को आगबबूला कर दिया. जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय