इजरायल को संघर्षविराम के तुरंत बाद इतना बड़ा हमला नहीं करना चाहिए था -ट्रंप

वाशिंगटन

मध्य पूर्व में चल रहे ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान और इजरायल दोनों ने संघर्षविराम (सीजफायर) का उल्लंघन किया है. उन्होंने खासतौर पर इजरायल की आलोचना की, यह कहते हुए कि उसे संघर्षविराम के तुरंत बाद इतना बड़ा हमला नहीं करना चाहिए था.

ट्रंप ने कहा, "मुझे यह पसंद नहीं आया कि इजरायल ने संघर्षविराम पर सहमति जताने के बाद तुरंत हमला कर दिया." ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब इससे पहले इजरायल ने आरोप लगाया था कि ईरान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया, लेकिन ईरान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था.

ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बयान में कहा गया कि ईरान ने दुश्मन को पछताने और हार मानने के लिए मजबूर कर दिया।

ईरान ने इजराइल पर मंगलवार को ताजा हमले से भी इनकार किया है। ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने सरकारी टेलीविजन को दिए एक बयान में पिछले कुछ घंटों में इजराइल पर मिसाइलें हमले के दावों को खारिज कर दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जंग के 12वें दिन आज सुबह 3:32 बजे ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर का ऐलान किया था। सुबह 10:38 बजे उन्होंने एक और पोस्ट किया और लिखा- "अभी से सीजफायर लागू होता है, प्लीज इसे न तोड़ें।"

ट्रम्प के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले रोकने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इजराइली सेना का मकसद पूरा हो चुका है। हालांकि, सीजफायर शुरू होने के करीब ढाई घंटे बाद इजराइल ने ईरान पर मिसाइल हमले का आरोप लगाया था।

इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने भी सेना को ईरान पर जवाबी कार्रवाई का आदेश दे दिया। काट्ज ने सेना को तेहरान पर जोरदार हमला करने को कहा है। हालांकि, ईरान में सीजफायर के बाद ताजा हमले की कोई जानकारी नहीं है।

ईरान ने पहले सीजफायर से इनकार किया था ट्रम्प के ऐलान के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने सीजफायर का फैसला खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा, 'इजराइल के साथ अभी कोई अंतिम युद्धविराम समझौता नहीं हुआ है। अगर इजराइल, हमले रोक देता है, तो ईरान भी हमले नहीं करेगा।'

इसके कुछ ही देर बाद इजराइल पर 6 बार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मिसाइल बीर्शेबा शहर में इमारत पर गिरी। मेडिकल टीम ने बताया कि हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं।

admin

Related Posts

ईरान से पलायन तेज: हजारों बेघर, 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – संयुक्त राष्ट्र का खुलासा

नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने रविवार को बताया कि ईरान में बिगड़ते हालात की वजह से बड़ी संख्या में लोग अपना घर छोड़ कर…

होर्मुज में जहाजों की तैनाती पर अमेरिका की पहल, साउथ कोरिया ने दिया यह जवाब

सोल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहयोगी देशों पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए संयुक्त प्रयास का दबाव बना रहे हैं। जिन देशों का ट्रंप ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान