हमास नेता इस्माइल हानिया की तेहरान में हत्या करवाई थी इजरायल ने पहली किया स्वीकार

यरूशलम
इजरायल ने पहली बार माना है कि उसने हमास नेता इस्माइल हानिया की तेहरान में हत्या करवाई थी। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने एक कार्यक्रम में हूती ग्रुप को चेतावनी देते हुए यह बात कही। कैट्ज ने कहा, "हम हूती ग्रुप पर कठोर हमला करेंगे, उनके रणनीतिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएंगे और उनके नेताओं का सिर कलम करेंगे – ठीक वैसे ही जैसे हमने तेहरान, गाजा और लेबनान में हानीया, सिनवार और नसरल्लाह के साथ किया था।"

हूती ग्रुप ने सोमवार को एक और ड्रोन हमला किया था। हालांकि इजरायली सेना ने दावा किया था कि ड्रोन को उसकी वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा रोक दिया गया। गाजा संघर्ष छिड़ने के बाद से हूती ग्रुप इजरायल के शहरों पर रॉकेट-ड्रोन हमले कर रहे हैं और लाल सागर में 'इजरायल से जुड़े' जहाजों को निशाना बना रहा है।

हानिया की हत्या 31 जुलाई को तेहरान के एक गेस्टहाउस में कथित तौर पर एक विस्फोटक उपकरण के जरिए की गई थी। व्यापाक रूप से माना जाता है कि विस्फोटक उपकरण इजरायली एजेंटों ने रखा था। अपनी मृत्यु के समय, हानिया हमास के लिए इजरायल के साथ युद्ध विराम वार्ता का नेतृत्व कर रहे थे। ईरान और हमास हानीया की हत्या के लिए इजरायल को जिम्मेदार बताते रहे हैं।

इजरायल इससे पहले दक्षिणी गाजा में हमास नेता याह्या सिनवार (हानिया का उत्तराधिकारी) और बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहिएह में हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की हत्या की जिम्मेदारी ले चुका है। हानिया के उत्तराधिकारी सिनवार को अक्टूबर में गाजा में एक मुठभेड़ में इजरायली सेना ने मार गिराया था। हमास अभी भी नया नेता चुनने की प्रक्रिया में है। ईरान समर्थित लेबनानी समूह हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह की सितंबर में एक इजरायली एयर स्ट्राइक में मौत हुई थी।

  • admin

    Related Posts

    सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

    नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

    भारत-फ्रांस दोस्ती का नया अध्याय, पीएम मोदी और मैक्रों करेंगे मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट लॉन्च

    नई दिल्ली भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संवाद होने जा रहा है। सैन्य तकनीक व रक्षा क्षेत्र की तैयारियों के लिहाज से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवाद होगा। भारत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह