ईशान किशन, करुण नायर की हुई वापसी, इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम का हुआ ऐलान

नई दिल्ली
पुरुष चयन समिति ने इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए भारत ए टीम की घोषणा कर दी है, अभिमन्यु ईश्वरन को टीम की कमान सौंपी गई है। करुण नायर और ईशान किशन की टीम में वापसी हुई है। इंडिया ए टीम कैंटरबरी और नॉर्थम्प्टन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलेगी। भारत ए का दौरा इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले होगा। ए टीम 13 से 16 जून तक बेकेनहैम में सीनियर टीम के साथ एक ‘इंट्रा-स्क्वाड’ मैच भी खेलेगी। पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में शुरू होगा।

इंडिया ए स्क्वॉड में करुण नायर की एंट्री हुई है, जिन्होंने 2017 में भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेला था। घरेलू रेड बॉल क्रिकेट में नायर ने दमदार प्रदर्शन किया है, जिसकी बदौलत उनको टीम में जगह मिली। ईशान किशन को भी टीम में शामिल किया गया है, जोकि लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। 30 मई से शुरू होने वाले इस दौरे के लिए ध्रुव जुरेल को उपकप्तान बनाया गया है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के टीम की घोषणा से संबंधित बयान में यह स्पष्ट था कि आईपीएल फाइनल 25 मई से तीन जून तक टालने के बावजूद मूल कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टीम में उन आईपीएल टीमों के खिलाड़ी शामिल हैं जो या तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं या जिनके नॉकआउट में जगह बनाने की संभावना नहीं है।

घरेलू सर्किट में काफी रन जुटाने वाले करुण नायर आठ साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापस आ गए हैं। विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे भी दौरे पर जाने वाली टीम का हिस्सा हैं जिन्होंने इस रणजी ट्रॉफी सत्र में रिकॉर्ड 69 विकेट लिए हैं। कुछ समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर ईशान किशन टीम में दूसरे विकेटकीपर हैं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट टीम का हिस्सा रहे आकाश दीप और बल्लेबाज सरफराज खान को भी इंग्लैंड के ‘शैडो टूर’ के लिए चुना गया है।

अभिमन्यु ईश्वरन टीम की कप्तानी करेंगे। इस ए सीरीज में रन बनाने से सीनियर टीम के नियमित खिलाड़ियों का टेस्ट से पहले मनोबल बढ़ेगा, जबकि अन्य स्टार खिलाड़ियों को निकट भविष्य में राष्ट्रीय टीम में जगह मिल सकती है।

रोहित और विराट कोहली के संन्यास के बाद भारत बदलाव के दौर से गुजर रहा है। गिल को इंग्लैंड में ज्यादा सफलता नहीं मिली है इसलिए वह दूसरे चार दिवसीय मैच में मौके का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। गुजरात टाइटन्स में उनके साथी सुदर्शन को टेस्ट टीम में चुने जाने की उम्मीद है जो बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।

भारत ए दो मैचों में इंग्लैंड से भिड़ेगा। पहला मैच 30 मई को कैंटरबरी में शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच 6 जून को नॉर्थम्प्टन में शुरू होगा। सरफराज खान और नितीश कुमार रेड्डी को भी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।

इंडिया ए टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे

  • admin

    Related Posts

    सत्ता बनाम सुधारवादी: इस्तीफे की मांग पड़ी भारी, नोबेल विजेता नरगिस सहित कई हस्तियों की गिरफ्तारी

    ईरान   ईरानी सुरक्षा बलों ने देश में जारी सुधारवादी आंदोलन से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को हिरासत में लेने के लिए अभियान शुरू कर किया। सोमवार को प्रसारित खबरों में…

    ब्रिटेन को मिल सकती है पहली मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री, शबाना महमूद का PoK से क्या है रिश्ता?

    लंदन ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की सरकार गिर सकती है। इस बीच युनाइटेड किंगडम में चर्चाएं तेज हैं कि देश को पहली मुस्लिम महिला पीएम मिल सकती है। इसके लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज