रिजवान पर सट्टेबाजी के साए? कप्तानी छिनने के पीछे छिपी अंदरूनी कहानी आई सामने

नई दिल्ली
सोमवार 20 अक्टूबर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने मोहम्मद रिजवान से पाकिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी छीन ली। शाहीन शाह अफरीदी को वनडे टीम का नया कप्तान घोषित किया गया है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम की कमान संभालेंगे। करीब एक साल के अपने कप्तानी करियर में मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड बहुत बुरा नहीं था। बावजूद इसके उनसे कप्तानी क्यों छीन ली गई? इस पर डिबेट जारी है। इस बीच एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि रिजवान से कप्तानी क्यों छीनी गई।

पीसीबी ने वनडे टीम की कप्तानी में अचानक किए गए बदलाव के बारे में नहीं बताया, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो मोहम्मद रिजवान अपने सिद्धांतों पर टिके रहे, क्योंकि बोर्ड चाहता था कि वे सट्टेबाजी कंपनियों का प्रमोशन करें। रिपोर्ट में पीसीबी के एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, “रिजवान ने पीसीबी को सूचित किया था कि वह सट्टेबाजी कंपनियों का प्रमोशन नहीं करेंगे, जो उनको कप्तानी से हटाए जाने का मुख्य कारण है। वह सरोगेट सट्टेबाजी फर्मों के साथ पीसीबी के सहयोग के खिलाफ थे।”

यह पहली बार नहीं है जब रिजवान ने ऐसा कोई फैसला लिया हो। इस साल की शुरुआत में, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के साथ कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेलते हुए रिजवान ने एक सट्टेबाजी कंपनी के लोगो वाली जर्सी पहनने से इनकार कर दिया था। टीम की मुख्य स्पॉन्सर की जर्सी भी रिजवान ने नहीं पहनी थी। उन्होंने प्रायोजक की ब्रांडिंग के बिना एक संशोधित जर्सी पहनकर टूर्नामेंट खेला था। रिजवान कट्टर मुस्लिम हैं और वह पराई महिला से हाथ तक नहीं मिलाते और इस्लाम के उसूलों पर चलने की वजह से वह सट्टेबाजी कंपनियों को प्रमोट नहीं करते। वैसे भी कप्तानों की अदला-बदली पाकिस्तान क्रिकेट में नई बात नहीं है।

admin

Related Posts

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  नई दिल्ली टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के कारण सोमवार को दिल्ली के एक फोर्टिस अस्तपताल में भर्ती कराया गया है. कल (मंगलवार)  रात…

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

 नई दिल्ली जब किसी बड़े टूर्नामेंट से कोई देश आखिरी वक्त पर खुद हटता है तो आमतौर पर उम्मीद यही होती है कि उस देश को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव