2027 में आने वाली है तबाही? AI की भविष्यवाणी ने बढ़ाई दहशत, रहस्यमयी शख्स की चेतावनी

नई दिल्ली

जहां एक तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने हमारे कई कामों को आसान बना दिया है वहीं इसके खतरनाक पहलुओं को लेकर बड़ी चेतावनियां भी दी जाने लगी हैं। गूगल के पूर्व एग्जीक्यूटिव मो गावदत ने AI के भविष्य को लेकर एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया है कि आने वाले 15 साल इंसानियत के लिए नरक जैसे साबित होंगे और इसका बुरा दौर साल 2027 से शुरू होगा।

AI खत्म करेगा नौकरियां, बढ़ेगी असमानता
मो गावदत ने 'The Diary of a CEO' पॉडकास्ट में कहा कि AI सबसे पहले उन नौकरियों को खत्म करेगा जो पढ़ाई, स्किल और डिग्री पर आधारित हैं (व्हाइट कॉलर जॉब्स)। उन्होंने अपनी खुद की कंपनी का उदाहरण देते हुए बताया कि उनकी AI आधारित कंपनी जो पहले 350 लोगों से चलती थी अब सिर्फ 3 लोगों से चल रही है।

उनके अनुसार AI का फायदा सिर्फ अमीर और ताकतवर लोग ही उठा पाएंगे। आम लोगों की नौकरियां छिन जाएंगी जिससे मिडिल क्लास खत्म हो जाएगा और समाज में एक बड़ा विभाजन पैदा होगा।

लोग खो देंगे जीवन का उद्देश्य
गावदत ने चेतावनी दी कि जब लोगों की नौकरियां जाएंगी तो वे न सिर्फ अपनी आजीविका बल्कि जीवन का उद्देश्य भी खो देंगे। इससे लोगों का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा, अकेलापन बढ़ेगा और समाज में तनाव पैदा होगा। उनका कहना है कि अगर आज सरकारें और समाज AI को लेकर ज़रूरी कदम नहीं उठाते हैं तो आने वाले सालों में स्थिति और भी बिगड़ सकती है।

हालांकि गावदत ने उम्मीद की किरण भी दिखाई। उन्होंने कहा कि यह बुरा दौर 2040 तक चलेगा उसके बाद AI के ज़रिए एक नया युग शुरू होगा। इस युग में लोग बोरिंग कामों से मुक्त होकर प्यार, सहयोग और रचनात्मकता से भरे जीवन की ओर बढ़ेंगे लेकिन यह तभी मुमकिन होगा जब आज से ही सही कदम उठाए जाएं।

  • admin

    Related Posts

    AI की वैश्विक दौड़ में भारत आगे: पीएम मोदी के साथ ‘Sarvam Kaze’ की एंट्री

    नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में एक शानदार चश्मा पहने हुए देखा गया। यह साधारण नहीं बल्कि AI डिवाइस है। इस वियरेबल का नाम…

    कम कीमत में दमदार फीचर्स: ₹7499 में लॉन्च हुआ Lava Bold N2, फ्री सर्विस का फायदा

    नई दिल्ली Lava Bold N2 को ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. इस बजट स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस) के साथ उतारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर