आईकू का नया स्‍मार्टफोन iQOO Z10R भारत में 24 जुलाई को होगा लॉन्‍च

नई दिल्ली

आईकू का नया स्‍मार्टफोन iQOO Z10R भारत में 24 जुलाई को लॉन्‍च किया जाएगा। ब्रैंड ने बताया है कि iQOO Z10R स्‍मार्टफोन में 50 मेगापिक्‍सल का बैक और 32 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फ्रंट और बैक दोनों कैमराें से 4K व्‍लॉगिंग की जा सकेगी। इस स्‍मार्टफोन से जुड़ा लैंडिंग पेज भी एमेजॉन पर आ गया है, जिससे पता चलता है कि फोन को ऑनलाइन एमेजॉन से लिया जा सकेगा। लैंडिंग पेज और आईकू की तरफ से फोन के तमाम स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में बताया जा चुका है।

iQOO Z10R के प्रमुख स्‍पेसिफि‍केशंस
आईकू ने बताया है कि iQOO Z10R में क्‍वॉड कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। यह फोन सिर्फ 7.39mm पतला होगा और मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट के साथ आएगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में 12 जीबी रैम जोड़ी गई है। इसके साथ ही 12 जीबी वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट होगा। वर्चुअल रैम को इस्‍तेमाल किया जाता है फोन के खाली स्‍टोरेज काे काम में लाकर। हालांकि ज्‍यादातर लोग इस फीचर को कम ही यूज कर पाते हैं। दावा यह भी है कि फोन की परफॉर्मेंस इतनी पावरफुल होने वाली है कि बैकग्राउंड में करीब 44 ऐप्‍स को चलाया जा सकेगा।

iQOO Z10R बैटरी
iQOO Z10R में 5700 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। फोन की चार्जिंग क्षमताओं का खुलासा अभी नहीं किया गया है। ब्रैंड ने यह जरूर कन्‍फर्म किया है कि फोन में कूलिंग ग्रेफाइट शीट लगी होगी जो डिवाइस काे गर्म होने से बचाएगी। नए आईकू फोन में इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। यह डुअल स्‍पीकर्स के साथ आएगा। फोन में IP68/69 रेटिंग दी जाएगी और यह मिलिट्री ग्रेड सर्टिफ‍िकेशन के साथ शॉक प्रूफ होगा।

iQOO Z10R कैमरा सेंसर्स
इसके अलावा, यह भी बताया गया है फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्‍ड फनटच ओएस 15 पर रन करेगा। इसमें मिलने वाला 50 मेगापिक्‍सल का मेन बैक कैमरा, Sony IMX882 सेंसर होगा जोकि ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करेगा। दोनों कैमरों की मदद से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करना मुमकिन होगा। iQOO Z10R को 20 हजार रुपये प्राइस रेंज में लाया जाएगा। यह एक्‍वामैरीन और मूनस्‍टोन कलर्स में आएगा। 24 जुलाई को लॉन्‍च होने जा रहे इस फोन की असल कीमत में पर्दा लॉन्‍च के दिन ही हटेगा। उसी दिन यह भी स्‍पष्‍ट हो पाएगा कि कंपनी और क्‍या खास लॉन्‍च करने वाली है। फोन के साथ लॉन्‍च ऑफर्स भी दिए जा सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    समय के साथ चेकअप जरूरी है सेहत के लिए

    अच्छा स्वास्थ्य सबकी चाहत होती है। बहुत से लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योगा, सैर, जिम, व्यायाम, तैराकी आदि नियमित रूप से करते रहते हैं। बहुत कम लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान