आईपीएल: हार्दिक नहीं, इस शख्स ने किया तिलक वर्मा को रिटायर, क्या बोला मुंबई इंडियंस की हार का ‘विलेन’

नई दिल्ली
आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस मुंबई इंडियंस के मैच की सबसे बड़ी हाईलाइट तिलक वर्मा रहे। तिलक वर्मा को रिटायर आउट कर दिया गया था। उस वक्त मुंबई इंडियंस को सात गेंदों में 24 रनों की जरूरत थी। तिलक की जगह बल्लेबाजी करने आए मिचेल सैंटनर। हालांकि सैंटनर भी कुछ खास नहीं कर सके और मुंबई की टीम यह मैच हार गई। अब तिलक वर्मा को रिटायर आउट करने के फैसले की खूब आलोचना हो रही है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर सोशल मीडिया पर यह मुद्दा खूब छाया हुआ है। माना जा रहा था कि तिलक वर्मा को रिटायर करने के पीछे कप्तान हार्दिक पांड्या की भूमिका है। लेकिन अब वह शख्स सामने आया, जिसने तिलक वर्मा को रिटायर करने का फैसला लिया।

खुद किया स्वीकार
तिलक वर्मा को रिटायर करने का फैसला मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने लिया था। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में जयवर्धने ने खुद यह बात स्वीकार की है। इसके साथ ही जयवर्धने ने तिलक की तारीफ की है। उन्होंने कहाकि तिलक ने बीच के ओवरों में सूर्यकुमार यादव को सेटल होने का मौका दिया। मुंबई इंडियंस के कोच ने कहाकि तिलक ने हमारे लिए शानदार बैटिंग की। सूर्या के साथ तिलक की भागीदारी ने सुनिश्चित किया कि हम मैच में बने रहें। उन्होंने यह कहकर अपने फैसले का बचाव किया यह मन-मुताबिक फैसला पाने के लिए लिया गया एक टैक्टिकल डिसीजन था। हालांकि सबकुछ हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

इसलिए लिया फैसला
इसके साथ ही जयवर्धने ने वह वजह भी बताई, जिसके चलते उन्होंने तिलक को रिटायर करने का फैसला किया। महेला ने कहाकि मैंने करीब आखिरी ओवर तक इंतजार किया। मुझे लग रहा था कि वह लंबे समय से बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन तिलक बड़े शॉट्स लगाने के लिए स्ट्रगल करते नजर आ रहे थे। ऐसे में मुझे लगा कि कोई नया बल्लेबाज जाएगा तो आसानी से बड़े शॉट्स लगा सकेगा। मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में 22 रनों की जरूरत थी। हार्दिक ने आवेश खान की पहली ही गेंद पर छक्का मारकर मुंबई के लिए उम्मीदें बढ़ाईं। लेकिन लखनऊ की टीम वापसी करने में कायमाब रही। उसने अंतिम पांच गेंदों में मात्र तीन रन ही खर्च किए।

ऐसा रहा मैच का हाल
गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने टी20 क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लिए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 67 रन की तेजतर्रार पारी खेली। लेकिन यह नाकाफी साबित हुआ और लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार को आईपीएल में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया। लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आठ विकेट पर 203 रन बनाए। जीत के लिए 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी।

  • admin

    Related Posts

    आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

    पूर्व भारतीय चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा के दमदार आगाज की भविष्यवाणी की है. उनका मानना है कि मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज एक बार फिर…

    आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

     बेंगलुरु  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले में शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

    आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 4 views
    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच