IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

न्यू चंडीगढ़

IPL (इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग) 2026 के चौथे मुकाबले में मंगलवार (31 मार्च) को गजब का रोमांच देखने को मिला. जहां जीत अंतत: पंजाब किंग्स को को मिली. मैच में एक स्थ‍ित‍ि तो ऐसी लग रही थी कि गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स में पता नहीं कौन जीतेगा? लेकिन  पंजाब के कूपर कोनोली अंत तक ट‍िके रहे और अपनी टीम को जीत द‍िलाकर ही दम ली।  

कुल म‍िलाकर पंजाब की जीत के सबसे बड़े हीरो कूपर कोनोली (Cooper Connolly) की शानदार नाबाद पारी (72, 44 गेंद, 5 चौके और 5 छक्के) रही. ज‍िसकी बदौलत पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) को तीन विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में जीत के साथ आगाज किया।  

मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला पंजाब के लिए सही साबित हुआ. अनुशासित गेंदबाज़ी के दम पर टीम ने गुजरात को 20 ओवर में 162/6 पर रोक दिया। 

अपने-अपने 4 ओवर्स में विजयकुमार वैशाख (3/34), युजवेंद्र चहल (2/28) और मार्को जानसेन (1/20) ने कमाल की गेंदबाजी. गुजरात के लिए कप्तान शुभमन ग‍िल (39) और जोस बटलर (38) ने अच्छी शुरुआत दी, जबकि ग्लेन फ‍िल‍िप्स (25) और वॉश‍िंगटन सुंदर (18) ने योगदान दिया, लेकिन टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत उतनी मजबूत नहीं रही, लेकिन कोनोली ने एक छोर संभालकर रखा. उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाते हुए टीम को 19.1 ओवर में 165/7 तक पहुंचा दिया और जीत दिलाई. कुल म‍िलाकर कोनोली की पारी ही एक्स फैक्टर साब‍ित हुई.  गुजरात की ओर से प्रस‍िद्ध कृष्णा (3/29), राश‍िद खान (1/29) और वॉश‍िंगटन सुंद (1/27) ने विकेट लिए, लेकिन वे टीम को हार से नहीं बचा सके। 

गुजरात ने ऐसे किया मैच रोमांचक 
एक समय रनचेज के दौरान पंजाब किंग्स का स्कोर 83/1 था, फ‍िर 118/6 हो गया. लेकिन कूपर कोनोली ने अपनी बल्लेबाजी अंत तक डटे रहे. अंत में आए मार्को जानसेन ने 10 गेंदों पर 9 और जेव‍ियर बार्टलेट ने 5 गेंदों 11 रन बनाकर  नाबाद लौटे. जो पंजाब की जीत में अहम साब‍ित हुआ। 

म‍िड‍िल ओवर्स में चहल की कमाल की गेंदबाजी 
अनुभव और चतुराई का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए युजवेंद्र चहल ने मिडिल ओवर्स में शानदार गेंदबाज़ी की, जिससे गुजरात को 162/6 के स्कोर पर रोका जा सका। 

चहल ने अपने चार ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट झटके, वहीं वैशाख व‍िजयकमार ने 3/34 के आंकड़े के साथ अहम योगदान दिया. गुजरात ने पहले तीन ओवर में 35 रन तक पहुंचाया। 

इसके बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए मार्को जानसेन को आक्रमण पर लगाया, और यह फैसला तुरंत कारगर साबित हुआ. जानसेन ने साई सुदर्शन (13) को मिड-ऑफ पर कैच कराकर टीम को पहली सफलता दिलाई। 

इसके बाद क्रीज़ पर आए जोस बटलर ने कुछ शानदार शॉट्स लगाए. उन्होंने कवर ड्राइव और कट शॉट के जरिए रन बटोरे और एक छक्का भी जड़ा. पावरप्ले के अंत तक गुजरात का स्कोर 54/1 था। 

मिडिल ओवर्स में मैच का रुख बदला. चहल, जिनका गिल के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है, उन्होंने एक बार फिर उन्हें अपना शिकार बनाया. गिल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बाउंड्री पार नहीं कर पाई और डीप मिडविकेट पर कैच आउट हो गए.  इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने जरूर कुछ बड़े शॉट लगाए, लेकिन पंजाब के गेंदबाज़ों ने दबाव बनाए रखा. धीरे-धीरे रन गति पर अंकुश लग गया और गुजरात की टीम 162/6 तक ही पहुंच सकी.  पंजाब किंग्स ने बीच के ओवरों में शानदार वापसी करते हुए मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली, जहां चहल और वैशाख की भूमिका निर्णायक रही। 

admin

Related Posts

आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के क्रुणाल पांड्या का कहना है कि टीम में पिछले साल की तुलना में ठहराव आया है। खिलाड़ियों को इस सत्र में अपनी भूमिकाओं के…

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत को इस साल जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को व्हाइट-बॉल टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित