आईपीएल 2025: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, क्यूआर/बारकोड वाले मैच टिकट यात्रा टिकट के रूप में भी काम करेंगे

नई दिल्ली
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) और मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एमटीसी) के साथ विशेष साझेदारी की घोषणा की, ताकि टीम के घरेलू मैचों के दौरान प्रशंसकों की सुविधाओं में इजाफा किया जा सके। एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक सीएमआरएल के साथ साझेदारी के जरिये मैच टिकट वाले प्रशंसक बिना किसी अतिरिक्त कीमत के मेट्रो रेल में यात्रा कर सकते हैं। क्रिकेट प्रेमियों को अब कतारों में इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी, क्यूआर/बारकोड वाले मैच टिकट यात्रा टिकट के रूप में भी काम करेंगे।

मैचों के बाद प्रशंसकों की सुरक्षित वापसी की सुविधा के लिए मेट्रो रेल सेवाओं को भी 90 मिनट तक बढ़ाया जाएगा। सीएसके के एमडी केएस विश्वनाथन ने कहा कि 2023 में इसी तरह की साझेदारी को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और हमें विश्वास है कि इस सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स के कई प्रशंसक मेट्रो सेवाओं का उपयोग करते हुए दिखाई देंगे। “ हम प्रशंसकों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और चेपॉक में सीएसके मैचों का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

चेन्नई सुपर किंग्स 23 मार्च को चेपॉक में सीजन का पहला घरेलू मैच खेलेगी। सीएसके की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसने प्रशंसकों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार दूसरे वर्ष एमटीसी के साथ सहयोग की घोषणा की है। सीएसके के घरेलू मैचों के टिकट वाले प्रशंसक मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले से एमटीसी बसों (गैर एसी) में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। मैच के टिकट यात्रा टिकट के रूप में भी काम करेंगे। विश्वनाथन ने कहा, “ यह साझेदारी सीएसके की एक सहज और प्रशंसक-अनुकूल अनुभव बनाने की प्रतिबद्धता के एक हिस्से के रूप में है, यह सुनिश्चित करते हुए कि समर्थक अपने घरों से निकलते ही मैच के दिन के उत्साह का आनंद ले सकें।"

उन्होंने आगे कहा, "हम प्रशंसकों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और चेपॉक में सीएसके के मैचों का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। 2024 में प्रत्येक खेल के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों से लगभग 8000 प्रशंसक बस सेवाओं का उपयोग करेंगे, इसलिए हमें उम्मीद है कि प्रशंसक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए अधिक समर्थन देंगे।”

admin

Related Posts

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

 बेंगलुरु  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले में शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला…

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए