पुलिस पर फायरिंग और विस्फोट में रहा शामिल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में दो लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर.

बीजापुर नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों को एक और सफलता मिली है। हत्या, फायरिंग व विस्फोट की घटनाओं में शामिल दो लाख रुपये का ईनामी पीएलजीए प्लाटून नम्बर 9 का सदस्य गिरफ्तार किया गया हैं। उस पर बासागुड़ा थाना में सात स्थाई वारंट लंबित हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के तहत बासागुड़ा थाना व कोबरा 210 की संयुक्त पार्टी पुसबाका व गगनपल्ली के बीच जंगल से जगरगुंडा एरिया कमेटी के अंतर्गत प्लाटून नम्बर 9 के नक्सली सदस्य मड़कम शंकर उर्फ शंकरैया पिता हिरमा उर्फ हिड़मा उम्र 35 निवासी गगनपल्ली को पकड़ा गया।

पकड़े गए नक्सली पर छग शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 2 लाख रुपये का ईनाम घोषित हैं। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध बासागुड़ा थाना में 7 स्थाई वारंट लंबित है। बासागुड़ा थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद उसे न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया हैं।

इन घटनाओं में रहा शामिल
9 नवम्बर 2012 को सारकेगुड़ा में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने, 13 जनवरी 2016 को तर्रेम के छात्र बासागुड़ा छात्रावास में रहकर अध्यनरत थे, जो मोटर सायकल से बासागुड़ा जा रहे थे। नक्सलियों के द्वारा प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। 27 अप्रैल 2016 को चुटवाही और गुंडम के जंगल मे पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल, 24 जनवरी 2018 को आउटपल्ली के जंगल में पुलिस पार्टी पर घात लगाकर हमला करने की घटना में शामिल, 7 नवम्बर 2018 को एरिया डॉमिनेशन पर निकली पुलिस पार्टी पर तर्रेम बुड़गीचेरु के बीच पुलिया के पास आईईडी लगाकर हमला करने की घटना में शामिल, 27 फरवरी 2020 को मंडीमरका व तर्रेम के बीच जंगल मे पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल व 22 सितंबर 2020 को पुतकेल के ग्रामीण की हत्या करने की घटना में शामिल रहा।

admin

Related Posts

कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

राज्य में पंजीयन व्यवस्था होगी मजबूत, 4 नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने को हरी झंडी

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें