IndiGo संकट के बीच निवेशकों को ₹38,000 करोड़ का घाटा, एयरलाइन के शेयरों में लगातार गिरावट – अब क्या होगा?

 नई दिल्ली

शेयर बाजार में मंगलवार को भी बड़ी गिरावट आई और सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश (Stock Market Crash) हो गए. वहीं दूसरी ओर भारी संकट से जूझ रही इंडिगो एयरलाइंस के शेयर में गिरावट की रफ्तार थमी जरूर दिखी, लेकिन ये आज भी रेड जोन में बना हुआ है. बीते सात दिनों से जारी IndiGo Crisis के कंपनी का तगड़ा नुकसान हो चुका है और इसके मार्केट कैप (IndiGo Market Value) में 4.3 अरब डॉलर (करीब 38000 करोड़ रुपये से ज्यादा) की गिरावट आ चुकी है. निवेशकों को तगड़ा नुकसान कराने वाले इस शेयर में पैसे लगाने वालों के सामने अब बड़ी उलझन ये है कि इसे बेच दें, होल्ड रखें या फिर और खरीदें? 

7 दिन में इंडिगो को बड़ा घाटा 
शेयर मार्केट में गिरावट के बीच मंगलवार को IndiGo की पेरेंट कंपनी Interglobe Aviation का शेयर भी लाल निशान पर करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. बीते कारोबारी दिन इस एयरलाइन स्टॉक ने 9% का गोता लगाया था. इंडिगो फ्लाइट संकट को सात दिन बीत चुके हैं और परिचालन अब तक सामान्य नहीं हो सका है. जहां इस संकट के बीच यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है, तो IndiGo Share में पैसे लगाने वालों को भी तगड़ा घाटा हुआ है. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, IndiGo संकट के कारण पिछले सात दिनों में इसके शेयरों में लगभग 17% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है और इसका मार्केट कैप घटकर 1.89 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है. ऐसे में महज 7 दिन में ये 4.3 अरब डॉलर घट गया है. भारतीय रुपये में कैलकुलेशन करें, तो शेयर फिसलने से इसमें पैसे लगाने वालों की दौलत में सीधे 38,708 करोड़ रुपये कम हो गए हैं. 

इंडिगो की इनकम में आएगी गिरावट! 
फ्लाइट कैंसिलेशन, रेग्युलेटरी एक्शन और शेयर क्रैश के साथ ही अब लगातार इंडिगो एयरलाइंस के लिए झटके वाली खबरें आ रही हैं. ब्रोकरेज जेएम फाइनेंशियल ने अनुमान लगाते हुए कहा है कि अगर ये संकट कुल मिलाकर लगभग 15 दिनों तक चलता है, तो अगले मार्च में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में कंपनी की इनकम में 8-9% की गिरावट आ सकती है और इसमें सरकार द्वारा लगाए जाने वाले किसी भी जुर्माने को शामिल नहीं किया जाएगा. मूडीज रेटिंग्स (Moody's Rating) ने भी चेतावनी देते हुए कहा है कि इंडिगो को बड़ा वित्तीय नुकसान हो सकता है.

कई ब्रोकरेज दे रहे शेयर खरीद की सलाह
एक ओर जहां IndiGo Sharez निवेशकों का नुकसान करा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर दुनिया के दिग्गज ब्रोकरेज इस स्टॉक को खरीदने की सलाह भी दे रहे हैं. भारतीय एविएशन मार्केट में 65% हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो एयरलाइंस की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के लिए विदेशी ब्रोकरेज UBS ने Buy Rating दी है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस घटाकर 6,350 रुपये कर दिया है. तो वहीं जेफरीज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह देते हुए टारगेट को  31 फीसदी के करीब बढ़ाकर 7,025 रुपये कर दिया है. 

admin

Related Posts

Stock Market Crash: ये तीन वजहें जिन्होंने सेंसेक्स को 1100 अंक नीचे धकेला

मुंबई  शेयर बाजार में जिसका डर था वही हुआ. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को विदेशों से मिल रहे रेड सिग्नल के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की बेहद खराब शुरुआत हुआ…

पेट्रोल में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से इथेनॉल मिक्स ईंधन, जेब को राहत

नई दिल्ली 1 अप्रैल 2026 से देशभर में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ कई महत्वपूर्ण नियम लागू होने जा रहे हैं। इसी क्रम में पेट्रोल से जुड़ा एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम