शहडोल, अनूपपुर और उमरिया के लिए प्राप्त निवेश प्रस्ताव, उत्साहवर्धक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश को आगे बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक स्तर पर गतिविधियां जारी हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने के लक्ष्य पर संकल्पित भाव के साथ कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में आरंभ की गई शहडोल रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में क्षेत्रीय अगली कड़ी के रूप में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार पर उद्योग समूह और निवेशकों के साथ संवाद होगा। शहडोल संभाग के तीनों जिलों शहडोल, अनूपपुर और उमरिया के लिए प्राप्त हुए नए निवेश के प्रस्ताव उत्साहवर्धक हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन, स्वास्थ्य, खनन, भारी उद्योग, लघु एवं मध्यम उद्योग सहित सभी सेक्टर में निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। पिछली इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में जो एमओयू हुए थे उन पर सभी आवश्यक कार्यवाही कर ली गई है। यह सुखद है कि इस आरआईसी में उन उद्योगों के अंतर्गत उद्योगों के भूमि-पूजन और लोकार्पण भी आज किये जा रहे है। इससे प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ ही युवाओं को रोजगार के भी पर्याप्त अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहडोल में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के लिए भोपाल से प्रस्थान करने से पहले मीडिया के लिए जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किऐ।

admin

Related Posts

प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

किसी प्रकार की कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि भारत में कच्चे…

राज्यमंत्री पटेल ने गायत्री शक्ति पीठ में गौशाला का किया निरीक्षण, गौमाता की हुई पूजा

बेल पत्र का लगाया पौधा भोपाल पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने गायत्री शक्तिपीठ भोपाल परिसर में गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन