गंदे वीडियो के धंधे में शामिल बच्चों की जांच शुरू हुई, गोरखपुर स्कूलों पर पुलिस की नजर

 गोरखपुर
 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले कई किशोर इंस्टाग्राम अकाउंट से देशभर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खेल में शामिल हैं। तमिलनाडु पुलिस के हाथ लगे वीडियो से इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय को हुई। जानकारी होते ही पुलिस के होश उड़ गए। अधिकारियों के निर्देश पर सक्रिय हुई साइबर थाने की पुलिस ने कूड़ाघाट क्षेत्र से एक किशोर को कस्टडी में लेकर पूछताछ के पश्चात न्यायालय के समक्ष पेश किया।

तमिलनाडु पुलिस के हाथ कुछ वीडियो लगे थे, जिसमें चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला सामने आया है। जांच से पता चला कि इस खेल में गोरखपुर के विभिन्न स्कूलों के कई बच्चे शामिल हैं। बुधवार को जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को हुई तो उन्होंने साइबर थाने को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस ने कूड़ा घाट क्षेत्र के एक स्कूल में 11वीं के छात्र को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू की और मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार केंद्र भेज दिया गया। पूछताछ के आधार पर गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रहने वाले एक अन्य किशोर और गिरोह के सरगना की तलाश जारी है।
3 से 15 हजार रुपये पर वीडियो मिलते थे

अब तक की पुलिस जांच में पाया गया है कि गोरखनाथ थाना क्षेत्र का रहने वाला राज तिवारी नामक एक युवक जो चाइल्ड पोर्नोग्राफी का संचालन करने वाले गिरोह का सरगना है। उसने जिले के कई स्कूलों के बच्चों को अपनी जाल में फंसाया और उनके सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल कर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के धंधे को आगे बढ़ाया है। पकड़े गए किशोर से पूछताछ के आधार पर गोरखनाथ क्षेत्र में रहने वाले एक और किशोर की भी साइबर पुलिस तलाश कर रही है। जिसने 100 से भी अधिक बच्चों के अश्लील वीडियो देशभर में बेचे हैं। पुलिस पूछताछ में किशोर ने बताया कि टेलीग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती राज तिवारी से हुई थी। उसी ने उसे पहली बार पोर्न वीडियो का लिंक भेजा था, जिसे वह टेलीग्राम पर डार्क वेब सेलर की मदद से बेचता था। एक वीडियो के लिए 3 से लेकर 15 हजार रुपये तक मिलते हैं। कुल रकम में से उसे 30 प्रतिशत का लाभ मिलता था। अब तक वह करीब 4000 वीडियो बेचने में सफल रहा है।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए

वहीं, इस मामले में एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल का कहना है कि तमिलनाडु पुलिस की जांच में गोरखपुर के कई किशोरों का नाम आया था। जांच में चौरी चौरा का रहने वाला एक किशोर, जो कूड़ाघाट के एक स्कूल में पढ़ता है। उसे पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की गई तो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। उससे पूछताछ के आधार पर गोरखनाथ क्षेत्र के एक और किशोर की तलाश जारी है। गिरोह का सरगना राज तिवारी फरार है। जिसे पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

admin

Related Posts

कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुवेंदु अधिकारी के बयान से मचा सियासी बवाल

कोलकाता  पश्चिम बंगाल की राजनीति बदलते ही अब उन मुद्दों पर भी तेजी दिखने लगी है, जो दशकों तक फाइलों और विवादों में दबे रहे. कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र…

पेट्रोल-डीजल की किल्लत या अफवाह? इंडियन ऑयल ने देशभर में ईंधन सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली  देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने देश में पेट्रोल एवं डीजल की समग्र किल्लत से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा