BSF इंस्पेक्टर से ठगी मामले की जाँच पड़ताल तेज, चार बैंक खातों में ट्रांसफर हुई थी रकम

ग्वालियर
बीएसएफ टेकनपुर के इंस्पेक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी गई 71.25 लाख की रकम कर्नाटक, औरंगाबाद और गुड़गांव के चार बैंक खातों में पहुंची है। जांच में पता चला है कि जिन बैंक खातों में ठगी के रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है, उनमें से दो खाते बंधन बैंक, एक खाता बैंक ऑफ सिंगापुर, एक बैंक ऑफ बड़ौदा का है।

जैसे ही इस बात का पता चला साइबर टीम ने इन खातों की पड़ताल करना शुरू कर दी है। ठगों ने बीएसएफ टेकनपुर में पदस्थ इंस्पेक्टर अबसार अहमद को मुंबई साइबर और क्राइम ब्रांच के नकली अफसर बनकर ठगी था।

एसपी ऑफिस पहुंचकर सुनाई थी आपबीती

  • इंस्पेक्टर अबसार अहमद निवासी मऊ जिला, उत्तर प्रदेश ने ग्वालियर के एसपी ऑफिस पहुंचकर आपबीती सुनाई थी। उन्होंने बताया था कि दो दिसंबर 2024 को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया था।
  • सामने वाले ने खुद को पुलिस अफसर बताते हुए कहा कि आपके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तारी वारंट है। इसके अलावा कई और आरोप लगाते हुए पूरे परिवार को गिरफ्तार करने की बात कही।
  • बचने के लिए रुपये जमा कराने के लिए कहा था। इस दौरान तकरीबन 34 ट्रांजेक्शन हुए, जिसमें 71.25 लाख रुपये बीएसएफ इंस्पेक्टर ने वीडियो कॉल करने वाले ठगों के खाते में जमा करा दिए थे।

कियोस्क सेंटर संचालक से आठ हजार की ठगी
ठगी के एक अन्य मामले में ग्वालियर के कैलारस कस्बे में मंगलवार की दोपहर एक कियोस्क सेंटर संचालक ठगी का शिकार हो गया। हुआ यूं, कि लक्ष्मण पुत्र जगन्नाथ धाकड़ की एमएस रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास स्थित कृष्णा कंप्यूटर नाम से कियोस्क सेंटर है।

मंगलवार की दोपहर एक युवक आया, जिसने एक मोबाइल नंबर देते हुए, लक्ष्मण से कहा, कि मैं आपको आठ हजार रुपये नगद दे रहा हूं, इस नंबर पर आठ हजार रुपये ट्रांसफर कर दीजिए, इसके बदले में जो फीस लगती है वह भी दे दूंगा।

बकौल लक्ष्मण धाकड़, उसने बताए गए नंबर पर आठ हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए, इसके बाद वह युवक बिना आठ हजार रुपये की नगदी दिए वहां से भाग गया। कैलारस पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी की धाराओं में केस दर्ज किया है।

  • admin

    Related Posts

    ऑपरेशन मुस्कान में सफलता, 27 नाबालिगों को सुरक्षित बरामद किया गया

    ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलताएं   राजस्थान-उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न जिलों से 27 नाबालिग बालक-बालिकाएं सुरक्षित बरामद  भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च…

    मैनिट के विद्यार्थियों को सायबर क्राइम से किया जागरूक

    मैनिट के विद्यार्थियों को सायबर क्राइम से किया जागरूक   शेफर इंटरनेट डे पर कार्यक्रम का आयोजन  भोपाल  शेफर इंटरनेट डे के अवसर पर मैनिट कैम्पस में सायबर क्राइम एवं यातायात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!