मालेगांव वोट जिहाद पैसा घोटाले की जांच शुरू हो गई है और जल्द ही सब साफ हो जाएगा: किरीट सोमैया

मुंबई
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता एवं पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने शनिवार को लोकसभा चुनाव में मालेगांव पर वोटों के लिए हुई फंडिंग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मालेगांव वोट जिहाद पैसा घोटाले की जांच शुरू हो गई है और जल्द ही सब साफ हो जाएगा। सोमैया ने कहा, “मालेगांव वोट जिहाद का पैसा घोटाले मामले में यह बात सामने आई है कि सिराज मोहम्मद ने नासिक मर्चेंट बैंक में जो 14 बेनामी कंपनियों के अकाउंट खोले थे, उनमें हिंदुस्तान के 21 राज्यों के 255 बोगस कंपनियों के बैंक अकाउंट से 112 करोड़ 71 लाख 97 हजार 780 रुपए जमा हुए।”

उन्होंने कहा, “इसी तरह से मालेगांव की बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में 5 बेनामी अकाउंट खोले गए। इनमें 53 करोड़ 75 लाख रुपए के रुपए आए हैं। अब महाराष्ट्र के एटीएस पुलिस ने इसकी जांच अपने हाथ में ली है। जो 250 से बोगस कंपनियों में से पैसे आए हैं, अब उनकी जांच भी शुरू हो चुकी है।” दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को महाराष्ट्र में हार का सामना करना पड़ा, मालेगांव में भी बीजेपी उम्मीदवार की हार हुई थी। 11 नवंबर को भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वोट जिहाद के लिए करोड़ों की फंडिंग का खुलासा किया था। उससे पहले भी उन्होंने वोट जिहाद के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग की बात कही थी।

भाजपा नेता ने कहा था- “मालेगांव में सिराज अहमद और मोईन खान नाम के शख्स ने मिलकर दो दर्जन बेनामी अकाउंट एक कॉपरेटिव बैंक में खोले, जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में मौजूद ब्रांचों से इन बेनामी अकाउंट में पैसे भेजे गए थे। सिर्फ चार दिन में 125 करोड़ रुपये से अधिक रकम इन अकाउंट में जमा की गई। इसके बाद सिराज अहमद और मोईन खान ने अलग-अलग 37 अकाउंट में वापस पैसे ट्रांसफर किए और फिर इसे निकाल भी लिया गया। कुल मिलाकर 2,500 बैंक ट्रांजेक्शन किया गया, जिसमें 125 करोड़ पैसे भेजे गए और इतने ही निकाल भी लिए गए।”

 

admin

Related Posts

अप्रैल से भारत में बैन होंगे TP-Link और Hikvision के चीनी CCTV कैमरे, बड़ा झटका

 नई दिल्ली भारत में CCTV कैमरों को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. ये फैसला देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. जिन कैमरों को लोग अपने घर और ऑफिस…

नेतन्याहू का बड़ा कदम: इजरायल का लितानी नदी तक कब्जा, मिडल ईस्ट का नक्शा हुआ बदल

यरुशलम इजरायल- ईरान महायुद्ध अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां से मिडिल-ईस्ट का नक्शा हमेशा के लिए बदलता हुआ दिख रहा है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन