मध्यप्रदेश में दो दिन पड़ेगी तेज गर्मी, इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 21-22 मई से बदलेगा मौसम

भोपाल

 मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल और सागर क्षेत्र में अगले 2 दिन बहुत गर्मी पड़ेगी। यहां के 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चार सिस्टम के कारण भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और नर्मदापुरम में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 21 और 22 मई को पूरे प्रदेश में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की संभावना है।

ग्वालियर-चंबल में चलेगी लू, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, हरदा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में आंधी और बारिश का मौसम रहेगा।

ग्वालियर, गुना-खजुराहो में टेम्प्रेचर 43 डिग्री के पार

मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश के साथ-साथ गर्मी भी महसूस की जा रही है। रविवार को राजगढ़, विदिशा, अशोकनगर और कई अन्य जिलों में मौसम में बदलाव आया। वहीं, ग्वालियर, गुना, खजुराहो, सीधी, शिवपुरी और टीकमगढ़ में तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो में 43.8 डिग्री, ग्वालियर-गुना में 43.7 डिग्री, सीधी में 43.4 डिग्री, और शिवपुरी-टीकमगढ़ में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सतना, रीवा, दमोह, उमरिया, सागर, रायसेन, रतलाम, खंडवा में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। बड़े शहरों में इंदौर में 37.4 डिग्री, भोपाल में 39.1 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री और जबलपुर में 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग क्या कह रहा ?

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय चार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ एक्टिव है। इस कारण प्रदेश का मौसम बदल गया है। 20 मई से इसका ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। 21 और 22 मई को अधिकांश जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आंधी-बारिश के बीच तेज गर्मी...ग्वालियर, गुना-खजुराहो में 43 डिग्री के पार मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश के बीच तेज गर्मी का असर भी है। रविवार को राजगढ़, विदिशा, अशोकनगर समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा। वहीं, ग्वालियर, गुना, खजुराहो, सीधी, शिवपुरी और टीकमगढ़ में पारा 43 डिग्री या इससे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो में 43.8 डिग्री, ग्वालियर-गुना में 43.7 डिग्री, सीधी में 43.4 डिग्री, शिवपुरी-टीकमगढ़ में पारा 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सतना, रीवा, दमोह, उमरिया, सागर, रायसेन, रतलाम, खंडवा में पारा 40 डिग्री से अधिक रहा।

बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में 37.4 डिग्री, भोपाल में 39.1 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री और जबलपुर में 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल से असर ज्यादा सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में चार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। कल यानी, 20 मई से ज्यादा असर देखने को मिलेगा। 21 और 22 मई को ज्यादातर जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

जानें, अगले 4 कैसा रहेगा मौसम

19 मई: इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में आंधी और बारिश की उम्मीद है। वहीं, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू चलने की संभावना है।

20 मई: इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर और दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, उमरिया, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और सिंगरौली में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां आंधी की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

21 मई : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर नर्मदापुरम, ग्वालियर संभाग में बारिश और आंधी का अलर्ट है। शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, गुना, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच में मौसम साफ रह सकता है।

22 मई: निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर को छोड़कर बाकी प्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। यहां तेज आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक भी हो सकती है।

admin

Related Posts

जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए हमारे पास पर्याप्त धनराशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश 11.6 प्रतिशत विकास दर से कर रहा प्रगति जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए हमारे पास…

ग्वालियर और MP के 7 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, अगले 3 दिन रहेगा ऐसा मौसम

भोपाल मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस और सक्रिय चक्रवातीय सिस्टम के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश