जल जीवन मिशन के कार्य गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश -जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

श्रीगंगानगर

जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण करने एवं समय-समय पर निरीक्षण के निर्देश दिए।

 बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें एवं विभागीय अधिकारी समय-समय निरीक्षण करें। पाइप लाइन बिछाते समय एवं बिछाने से पूर्व संबंधित विभाग की एनओसी के माध्यम से अनुमति लेकर ही सडक तोडने की कार्यवाही शुरू करें। कार्य पूर्ण होने पर उसकी तत्काल मरम्मत करवाएं। विभाग की ओर से की जा रही जलपूर्ति की समय-समय जांच करें।

 बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं मिशन के सदस्य सचिव विजय कुमार शर्मा ने विभाग की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया कि जिले में 1192 गांवों के लिए 333 योजनाएं स्वीकृत हैं। इनमें से 1176 गांवों के लिए 331 योजनाओं की निविदाएं आमंत्रित हो चुकी हैं और 1162 गांवों के लिए 329 योजनाओं के कार्य आदेश भी जारी हो चुके हैं। अब तक 235 योजनाओं के कार्य पूर्ण हो चुके हैं एवं 94 योजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। अधीक्षण अभियंता ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक वार क्रियाशील घरेलू जल संबंध (एफएचटीसी) व हर घर जल प्रमाणीकरण की प्रगति से अवगत करवाया।

 अधिशासी अभियंता मोनेटरिंग मोहनलाल अरोडा ने अवगत करवाया कि कार्यों की गुणवत्ता जांच के बाद ही संबंधित फर्म को भुगतान किया जाता है। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत योजनाओं के संचालन एवं संधारण की वार्षिक आवश्यक अनुमानित लागत का भी अनुमोदन किया गया।

  बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुभाष कुमार, अनूपगढ़ वृत के अधीक्षण अभियंता हरपाल सिंह, अधिशासी अभियंता पराग स्वामी अधिशासी अभियंता ग्रामीण प्रशांत खैरवा, आईईसी कंसलटेंट श्रवण पारीक व जल एवं स्वच्छता मिशन सदस्य अधिकारीगण एवं सभी सहायक अभियंतागण मौजूद रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    रेप और धमकी के मामले में केस दर्ज, युवती ने दिल्ली पुलिस को ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी

    जयपुर  महामंडलेश्वर और कथावाचक उत्तम स्वामी पर राजस्थान निवासी एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने ई-मेल के माध्यम से दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें आरोप…

    जयपुर तैयार, 28 फरवरी को होगा महामूर्ख सम्मेलन, ठहाकों से गूंजेगा पूरा शहर

    जयपुर.  फरवरी की हल्की ठंडक के बीच 28 तारीख को मानसरोवर का दीप स्मृति ऑडिटोरियम कुछ अलग ही रंग में नजर आएगा। यहां न कोई गंभीर भाषण होगा, न सियासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

    ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना