प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करने की जगह मुख्यमंत्री कृषक बंधु व कृषक बीमा योजना को जारी रखेगी: शोभनदेव चट्टोपाध्याय

कोलकाता
बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र की एक और योजना को राज्य में लागू नहीं करने का निर्णय लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को साफ तौर पर कह दिया है कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू करने की जगह मुख्यमंत्री कृषक बंधु व कृषक बीमा योजना को जारी रखेगी। मालूम हो कि केंद्रीय कृषि मंत्री ने गत शनिवार को सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअली बैठक की थी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में शामिल हुए शोभनदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक बंधु व कृषक बीमा योजना की राज्य के किसानों में कहीं अधिक स्वीकार्यता है। इनके तहत उन्हें केंद्रीय योजना से अधिक रुपये भी प्रदान किए जाते हैं और सारा खर्च राज्य सरकार के कोष से वहन किया जाता है।

कहा- कई राज्यों ने नहीं किया है लागू
उन्होंने कहा कि बंगाल का कृषि क्षेत्र के लिए बजट 9,800 करोड़ रुपये का है। केंद्र की ओर से विभिन्न योजनाओं के लिए जो फंड दिया जाता है, वह इसके पांच प्रतिशत से भी कम है। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं को जारी रखने की बात कहते हुए तर्क दिया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को गुजरात, बिहार, तेलंगाना, झारखंड, आंध्र प्रदेश व पंजाब जैसे राज्यों ने भी अभी तक अपने यहां लागू नहीं किया है।

किसानों को दी जाती है वित्तीय सहायता
मालूम हो कि मुख्यमंत्री कृषक बंधु योजना के तहत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें प्रति वर्ष दो फसलों के लिए 10,000 रुपये की सहायता शामिल है। वहीं कृषक बीमा योजना के तहत किसानों को बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है, जिसमें मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में दो लाख रुपये तक की सहायता शामिल है। बता दें कि बंगाल सरकार ने राज्य में आयुष्मान भारत योजना को भी अब तक लागू नहीं किया है। इसके बदले वह अपनी 'स्वास्थ्य साथी योजना' चला रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना को भी बंगाल में नाम बदलकर चलाया जा रहा है। इस कारण केंद्र ने उक्त योजना के लिए फंड रोक दिया है।

admin

Related Posts

ट्रंप का कड़ा संदेश: ईरान केवल बातचीत के लिए, होर्मुज रहेगा खुला शांति वार्ता से पहले

वाशिंगटन अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में आज शांति वार्ता होने वाली है. दूसरी तरफ, वार्ता से कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान…

चुनाव के बीच पार्टियों में खलबली, ECI ने तय समय-सीमा में चुनावी खर्च का विवरण जमा करने का निर्देश दिया

नई दिल्ली  विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के प्रमुखों को एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 2 views
सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी