टी20 सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हुए चोटिल रीस टॉपली

ग्रॉस आइलेट (सेंट लूसिया)
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले घुटने की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं और वह सेंट लूसिया से स्वदेश लौटेंगे।पिछले हफ्ते बारबाडोस में सीरीज के पहले मैच में गेंदबाजी करते समय टॉपले को चोट लग गई थी। इसी चोट के कारण टॉपले दूसरे और तीसरे टी20 मैच से भी बाहर रहे थे।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “रीस टॉपले चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के शेष मैच से बाहर हो गए हैं और उन्हें सेंट लूसिया से स्वदेश लौटना होगा।” यह झटका 30 वर्षीय टॉपले के अंतरराष्ट्रीय करियर को प्रभावित करने वाली चोटों की श्रृंखला में नया है। इससे पहले, टॉपले पर बारबाडोस में पहले टी20 के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के कारण मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था।

यह प्रतिबंध टॉपले पर धारा 2.2 के उल्लंघन का आरोप लगाने के बाद लगाया गया है, जो ‘अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदान के उपकरण या फिक्सचर के दुरुपयोग’ से संबंधित है। यह घटना तब हुई जब इंग्लैंड फील्डिंग कर रहा था, टॉपले ने पवेलियन की सीढ़ियों पर चढ़ते समय निराश होकर एक कुर्सी पकड़ी और उसे आक्रामक तरीके से हैंडरेल पर दे मारा। इसके चलते वित्तीय दंड के अलावा, टॉपली को एक डिमेरिट अंक भी मिला।

टॉपले ने मैच अधिकारियों द्वारा लगाए गए आरोपों को स्वीकार कर लिया है, जिसमें मैदानी अंपायर लेस्ली रीफर और जाहिद बासराथ, तीसरे अंपायर ग्रेगरी ब्रेथवेट और चौथे अंपायर डेइटन बटलर शामिल हैं। आईसीसी रेफरी के एमिरेट्स एलीट पैनल के रिची रिचर्डसन ने सजा का प्रस्ताव रखा और टॉपले द्वारा निर्णय स्वीकार करने के कारण औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। तीसरे टी20 मैच में तीन विकेट की जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

  • admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

    इंदौर  मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी महिला क्रिकेटरों को पेंशन देने का फैसला लिया है। उन्हें साढ़े 12 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। यदि घरेलू…

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    कोलंबो आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

    • By admin
    • April 3, 2026
    • 0 views
    मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत