इंदौर शहर में केबल कार चलाने का प्रारंभिक सर्वे का कार्य भी पूरा, राजवाड़ा से तीन रूट जुड़े

 इंदौर
 इंदौर शहर में मेट्रो का निर्माण कार्य जारी है और गांधी नगर से रोबोट चौराहा तक कारिडोर बनाया जा चुका है। इसी बीच शहर में केबल कार चलाने का प्रारंभिक सर्वे का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

प्रारंभिक सर्वे में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्र को कवर कर सात रूट बनाए गए हैं। यह रूट 60.12 किमी क्षेत्र को कवर करेंगे। प्रत्येक किलोमीटर की अनुमानित लागत 100 करोड़ रुपये आंकी गई है। पहले फेस में 2.5 किमी हिस्से में निर्माण करने का प्रस्ताव है। इस हिस्से में केबल कार का रूट बनाने के लिए 250 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

शहर के केबल कार चलाने के लिए प्रारंभिक सर्वे में सात रूट बनाए गए हैं। इनमें से प्राथमिकता वाले रूट का चयन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक में होगा। इसके बाद एजेंसी डिटेल रिपोर्ट तैयार करेंगी।

शहर में केबल कार चलाने के लिए भारी-भरकम राशि खर्च करना होगी। आइडीए के सीईओ आरपी अहिरवार का कहना है कि अभी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार हुई है। जल्द ही बैठक कर फाइनल रूट तय किया जाएगा। इसके बाद कंपनी कंपनी फाइनल रिपोर्ट बनाएगी।

1.3 किमी पर बनेगा स्टेशन

मेट्रो की प्रारंभिक रिपोर्ट में प्रत्येक 1.3 किमी पर स्टेशन का प्रस्ताव दिया गया है। 60 किमी लंबे सात रूट पर 41 स्टेशन बनाने का प्रस्ताव कंपनी ने रखा है। प्रत्येक रूट के एक किमी हिस्से में बफर जोन रहेगा। फाइनल रूट तय होने के बाद अलग-अलग रूट में काम किया जाएगा। ताकि शहर में यातायात की परेशानी की समस्या उत्पन्न न हो।

राजवाड़ा से तीन रूट जुड़े

प्रारंभिक सर्वे में जो रूट तय किए गए है, उसमें तीन रूट ही राजवाड़ा से जुड़े हैं। जबकि अन्य चार रूट बाहरी क्षेत्रों में बनाए गए है। लाइन वन चंदशेखर चौराहा से शिवाजी वाटिका तक जा रही है। इसमें गुरुद्वारा पर स्टेशन प्रस्तावित है। जबकि लाइन-2 राजवाड़ा से सुपर कॉरिडोर तक बनेगी, इसमें राजवाड़ा पर स्टेशन प्रस्तावित है। लाइन-7 जो रामचंद्र नगर से पलासिया दरगाह तक बनेगी इसमें राजवाड़ा चौक पर स्टेशन प्रस्तावित है।

यह हैं सात रूट

    लाइन-1 – चंद्रशेखर आजाद चौराहा से मालगंज, जवाहर मार्ग गुरुद्वारा, सरवटे बस स्टेशन से शिवाजी वाटिका चौराहा तक।

    लाइन-2 – जवाहर मार्ग गुरुद्वारा से राजवाड़ा चौक, मरीमाता, टिगरिया बादशाह से सुपर कारिडोर तक।

    लाइन-3 – खालसा चौक से लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन, मरीमाता, किला मैदान होते हुए रामचंद्र नगर तक।

    लाइन-4 – खालसा चौक से विजय नगर, शिवाजी वाटिका, टावर चौराहा, आइटी पार्क, पालदा होते हुए बायपास तक।

    लाइन-5 – भीम नगर से चाणक्यपुरी, दशहरा मैदान, लुनियापुरा, सरवटे बस स्टेशन से रेलवे स्टेशन तक।

    लाइन-6 – रेलवे स्टेशन से मालवा मिल, पाटनीपुरा, बापट चौराहा से खालसा चौक निरंजनपुर तक।

    लाइन-7 – रामचंद्र नगर से बड़ा गणपति, राजवाड़ा चौक, रेलवे स्टेशन से पलासिया दरगाह तक।

 

admin

Related Posts

रोड सेफ्टी पर फोकस, हादसे रोकने के लिए चल रहे विशेष मैनेजमेंट कोर्स

भोपाल  पुलिस परिवहन शोध संस्थान (पीटीआरआई) द्वारा मध्यप्रदेश में सड़क पर होने वाली वाहन दुर्घटना एवं दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से लगातार…

शौक बना अपराध: पोर्न इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए पति ने किया पत्नी का सेक्स वीडियो वायरल

रीवा पोर्न स्टार बनने की चाहत ने एक पति को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आरोपी ने अपनी ही पत्नी के साथ सेक्स का पोर्न वीडियो बनाया और उसे वायरल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 0 views
हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
विनिंग मोड में टीम इंडिया, नीदरलैंड के खिलाफ चौथी जीत का टारगेट

ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 1 views
ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सामने आया रिकी पोंटिंग का बयान, टीम को लेकर जताई चिंता