हरदा में संपन्न हुआ औद्योगिक निवेश सम्मेलन

हरदा

हरदा जिले में औद्योगिक क्षेत्र के विकास की संभावनों को देखते हुए क्षेत्र के निवेशकों के लिये औद्योगिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। नगर के होटल हवेली गार्डन में हुए इस कार्यक्रम में स्वरोजगार योजनाओं के तहत लाभ वितरण सह किसान संगोष्ठी का कार्यक्रम भी रखा गया था, जिसमें कई स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को उनके स्वीकृति पत्र भी दिए गये।

इस कार्यक्रम में इंग्लेण्ड से शिक्षित हरदा की युवा उद्यमी माधुरी जाट ने अपने स्टार्टअप ‘‘पिथोरा इंडिया’’ को लेकर प्रेजेन्टेशन देते हुए बताया कि, महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिये, उन्हें रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से उन्होंने फेशन डिजाइनिंग से जुड़ा यह स्टार्टअप शुरू किया है। वहीं सीवी रमन यूनिवर्सिटी के उमेश शर्मा ने भी हरदा जिले में पर्यटन की संभावना विषय पर अपना प्रेजेन्टेशन दिया।

नगर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम के दौरान हरदा विधायक डॉ. दोगने ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस तरह के आयोजन से स्थानीय उद्योगपतियों को प्रोत्साहन मिलता है और जिले में निवेश की संभावनाएं भी बढ़ती हैं। यदि कोई भी व्यक्ति उद्योग स्थापित करना चाहता है तो उसे अब डरने की जरूरत नहीं है। यदि वह इमानदारी से कड़ी मेहनत करेगा तो उसका लागये उद्योग भी निश्चित ही सफल होगा। बिना रिस्क के व्यापार करना भी संभव नहीं है, इसलिए रिस्क तो व्यापार में उठाना ही पड़ेगा। वहीं इस दौरान टिमरनी विधायक अभिजीत शाह ने कहा कि हरदा जिला औद्योगिक विकास की संभावनाओं की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध जिला है। यहां बिजली, पानी, जंगल, रेल व रोड़ की कनेक्टिविटी जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर सिंह ने बताया कि हरदा जिले में उद्योगों की स्थापना के लिये यहां की भौगोलिक स्थिति अनुकूल है, साथ ही यहां उद्योगों की स्थापना के लिये सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। हरदा जिले में फूड प्रोसेसिंग, मसाला उद्योग, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग जैसे व्यवसायों की अच्छी संभावना है। उन्होंने बताया कि बीते 7 दिसंबर को नर्मदापुरम् में रिजनल इंडस्ट्रीयल कॉन्क्लेव का आयोजन होना है। जिसको लेकर उन्होंने सभी उद्यमियों को आमंत्रित भी किया। वहीं उन्होंने बताया कि बिच्छापुर और सुल्तानपुर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जा रहे हैं।

हितग्राहियों को वितरित किये गये स्वीकृति पत्र
नगर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में शासन की कई स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किये गए, जिनमें अबगांव खुर्द के सिद्धी विनायक आजीविका समूह की महिलाओं को 3.05 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस के साथ ही जिला उद्योग केन्द्र की उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत सनी वर्मा को परिवहन इकाई की स्थापना के लिये 15 लाख रूपये, रेवा उइके को टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत सिलाई सेंटर शुरू करने हेतु 1 लाख रूपये एवं नीरज ओनकर को संत रविदास स्वरोजगार योजना के तहत 4.98 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई।

  • admin

    Related Posts

    भौगोलिक सीमाओं से परे सामूहिक अस्तित्व और उत्तरदायित्व की दिशा में आगे बढ़ें युवाओं का किया आह्वान

    भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि स्काउटिंग और गाइडिंग के मूल मंत्र ईश्वर, देश के प्रति कर्तव्य तथा दूसरों की सेवा और चरित्र निर्माण मानवता का आधार है।…

    74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्‍ड मेडल और 1 शोधार्थी को डी-लिट् की प्रदान की गई उपाधि

    भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आज विक्रम विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यधिक आनन्द का अनुभव हो रहा है। उन्होंने दीक्षान्त समारोह में उपाधियां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी