इंदौर की महिला पुलिसकर्मी अपने गीतों के जरिए लोगों को ट्रैफिक नियमों से अवगत करा रही, VIDEO वायरल

इंदौर
मध्य प्रदेश का इंदौर शहर स्वच्छता के साथ अपने अनूठे प्रयोगों के लिए भी जाना जाता है। इंदौर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी को रोकने के लिए और यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी का अनोखा अंदाज सामने आया है। यह लोगों को काफी आकर्षित भी कर रहा है। महिला पुलिसकर्मी अपने गीतों के जरिए लोगों को ट्रैफिक नियमों से अवगत करा रही है। चौराहे पर वाहन चालकों से रूबरू इस महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी सोनाली सोनी शहर के गीता भवन चौराहे पर सुपरहिट बॉलीवुड सॉन्ग ‘किसी राह पर.. किसी मोड़ पर..’ का अनोखा वर्जन गाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक करती नजर आ रही हैं। सोनाली सोनी ने गाने में जो चेंजेज किए हैं वो हैं- ‘कहीं चल न देना सिग्नल तोड़ कर..’ है। बता दें कि जैसे ही सिग्नल रेड होता है। सोनाली माइक लेकर सड़क पर आती हैं और लोगों को अपने गीजों के जरिए जागरुक करने का प्रयास करती हैं।

सोनाली वाहन चालकों के पास जाती हैं और उनको हेलमेट लगा कर वाहन चलाने ट्रैफिक रूल्स को फालो करने की अपील करती हैं। अक्सर आम लोग ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बचने की कोशिश करते हैं। लेकिन जिस चौराहे पर सोनाली की ड्यूटी लगती है वहां का नजारा ही कुछ और होता है। लोग बड़े गौर से सोनाली की बातें सुनते हैं। महिला आरक्षक को मधुर आवाज में गाते देखकर वाहन चालक रुक जाते हैं। जितनी देर तक चौराहे पर रेड लाइट रहती है, सोनाली लोगों को ट्रैफिक रूल्स की अहमियत समझाती हैं।

सोनाली मंदसौर के नारायणगढ़ की रहने वाली सोनाली एमसीए डिग्री के साथ पोस्ट ग्रेजुएट हैं। पूर्व में टीचिंग के दौरान भी वह अपने गाने के शौक को लेकर चर्चा में रही हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। उनका कहना है कि शुरू से ही वह पुलिस सेवा में जाना चाहती थीं। उनकी ड्यूटी इंदौर के गीता भवन चौराहे के अलावा पलासिया चौराहे पर लगती है। दोनों ही इंदौर शहर के सबसे व्यस्त ट्रैफिक चौराहों में गिने जाते हैं। यही वजह है कि ट्रैफिक पुलिस ने शहर के पूर्वी क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम चौराहों पर सोनाली की ड्यूटी लगाकर लोगों को जागरूक करने के लिए एक अनूठा प्रयोग किया है।

admin

Related Posts

कोल्ड्रिफ सिरप मामले में विसरा रिपोर्ट ने दिखाया सच, मासूमों की मौतों के पीछे की वजह सामने आई

छिंदवाड़ा  साल 2025 में जहरीला कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से…

मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विगत तीन दिनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर