नो एंट्री नियम के खिलाफ इंदौर के ट्रांसपोर्टर्स ने चेताया, माल की डिलीवरी और बुकिंग 6 अक्टूबर से रोकेंगे

इंदौर
ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने 6 अक्टूबर से माल की बुकिग पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया है। शहर के नो एंट्री क्षेत्र में संचालित करीब 500 ट्रांसपोर्ट कार्यालय और गोदामों से माल की बुकिंग और डिलीवरी बंद रहेगी। इससे बाजारों में वस्तुओं की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। ट्रांसपोर्टरों ने यह निर्णय नो एंट्री को लेकर बरती जा रही सख्ती के कारण लिया है।

एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एंड फीट ऑनर्स के द्वारा सोमवार से शहर में लोहा मंडी और अन्य क्षेत्रों में संचालित अपने कार्यालय और गाेदाम में माल की बुकिंग नहीं ली जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा लगाए गए नो एंट्री नियमों के कारण उनका कारोबार लगातार प्रभावित हो रहा है।
 
प्रशासन ने सुबह 6 बजे से रात ग्यारह बजे तक प्रवेश पर रोक लगा दी है। वहीं निवेदन करने पर केवल दोपहर 12 से 3 बजे तक ही ट्रकों को लोहामंडी क्षेत्र में प्रवेश की छूट दी गई है। जबकि पहले दोपहर 12 से 5 बजे तक और रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक प्रवेश मिलता था। कम समय होने से बुकिंग और सप्लाई प्रभावित हो रही है।

कई शहरों तक होती है सप्लाई
इंदौर से करीब 1500 ट्रक रोजाना माल लोडिंग होता है। जो प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही पडा़ेसी राज्यों के कई शहरों तक जाता है। वहीं इतने ही ट्रक माल अन्य शहरों से इंदौर पहुंचता है।इंदौर आने वाले माल को यह ट्रांंसपोर्टर ही बाजारों में सप्लाई करते है।वहीं बाहर से आने वाले व्यापारी इंदौर में खरीदे गए माल को ट्रांसपोर्ट के माध्यम ले जाते है। बुकिंग बंद होने से बाजार में सप्लाई और माल की बिक्री दोनों प्रभावित होगी।

admin

Related Posts

लाड़ली बहनों के चेहरे पर खुशी, CM मोहन यादव बोले- इस दिन से आएंगे ₹3000 खाते में

भोपाल विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav Ladli Behna Yojana) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने…

सतत जीवन शैली की ओर अग्रसर महाविद्यालय: ‘वेस्ट टू वेल्थ’ कार्यशाला में नवाचारों की गूंज

भोपाल आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को महाविद्यालय में इको क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “सतत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 1 views
राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 1 views
गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 1 views
विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग