इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने गंधवानी में जनपद पंचायत लेखापाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

धार

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देश पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए इंदौर लोकायुक्त इकाई ने एक बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। इसमें शनिवार को दोपहर करीब एक बजे जनपद पंचायत कार्यालय गंधवानी के लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

ग्राम पंचायत बलवारी कला के सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार पंचायत द्वारा 10 लाख रुपये से सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था,। इसकी पहली किस्त के रूप में 3,00,000 रुपये की राशि पंचायत के खाते में जारी हो चुकी थी।

50 हजार रुपये मांग रहे थे
इस परियोजना की शेष राशि जो अंतिम मूल्यांकन के आधार पर जारी की जानी थी, उसके लिए लेखापाल मनोज बैरागी को मांग पत्र तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय भेजना था। आरोप है कि लेखापाल मनोज बैरागी ने इस मांग पत्र को जिला पंचायत कार्यालय भेजने के बदले सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी।

एसपी लोकायुक्त से की थी शिकायत
आवेदक ने इस संबंध में शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय से की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान बातचीत में यह लेनदेन तय पाया गया और 50,000 रुपये की रिश्वत देने का सहमति पत्र प्राप्त हुआ।

लोकायुक्त पुलिस की टीम कर रही है जांच
शनिवार को जनपद पंचायत गंधवानी के लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को उनके कार्यालय कक्ष में 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है आगे की जांच जारी है।

  • admin

    Related Posts

    दिल दहला देने वाली घटना: इंदौर में मनोज को हुआ अनहोनी का अंदेशा, कुछ ही पलों में 8 लोगों की मौत

    इंदौर इंदौर में हुए खौफनाक अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर दिया, जहां मनोज पुगलिया समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के…

    रानी अवंतीबाई के बलिदान को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- यह अविस्मरणीय रहेगा

    मातृभूमि की रक्षा की लिए रानी अवंतीबाई का बलिदान सदियों तक रहेगा अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रानी अवंतीबाई की स्मृति में डिंडोरी में एक करोड़ रूपए से निर्मित संग्रहालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

    सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    सीजन के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका, स्टार प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर

    IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

    हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की

    ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 1 views
    ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब