इंदौर: 8 हजार सफाई मित्रों की गैरहाजिरी में शहरवासियों ने खुद उठाई जिम्मेदारी

 इंदौर
 इंदौर नगर निगम के आठ हजार से ज्यादा सफाई मित्र गोगा नवमी के अगले दिन यानी आज अवकाश पर हैं। आज शहर की सफाई व्यवस्था जनप्रतिनिधि, रहवासी संघ, सामाजिक संगठन आदि संभाल रहे हैं।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न संगठन, रहवासियों के साथ-साथ निगम अधिकारियों द्वारा अपने-अपने जोन और वार्ड क्षेत्र में स्वच्छाग्रही जनभागीदारी अभियान चलाया गया है। महापौर भार्गव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खुद सुबह सात बजे इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र पूरे वर्ष मौसम की परवाह किए बगैर हमेशा मैदान में रहते हैं।

यह हमारा दायित्व है कि जिस दिन उनकी छुट्टी है उस दिन भी हम इंदौर को साफ-स्वच्छ बनाए रखें। विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रीय विधायकगण, पार्षद, नागरिक, जनप्रतिनिधियों के साथ रहवासी संगठन, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, बैंकिग संगठन, मार्केट एसोसिएशन, स्वयंसेवक संघ, एनजीओ आदि अभियान में शामिल हो रहे हैं।

पार्षद व महापौर परिषद सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों में सफाई अभियान चलाया। मेयर भार्गव ने कहा कि इंदौर जनभागीदारी का मॉडल है।साल भर अलग-अलग जुलूस निकलते है। चाहे राजनीतिक हो सांस्कृतिक आयोजन। जुलूस के पीछे सफाई मित्र शहर को साफ करते है। हर वर्ष वाल्मीकि समाज के वीर गोगा देव जुलूस निकलता है। दूसरे दिन सफाई मित्र एक दिन के अवकाश पर होते है। तब शहरवासी सफाई की जिम्मेदारी निभाते है।

देर रात तक निकले छड़ी निशान

रविवार रात को अलग-अलग स्थानों से छड़ी निशान निकालकर वीर गोगादेव महाराज का पूजन किया। वाल्मीकि बस्तियों से निशान निकलने का सिलसिला रात शुरू हुआ। इसमें शहर की ख्यात इमारत की प्रतिकृतियां भी नजर आईं। शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर विभिन्न क्षेत्रों से छड़ी निशान पहुंचे। जगह-जगह मंचों से उनका स्वागत भी किया गया।

गोगा नवमी के अगले दिन हर वर्ष रहता है अवकाश

नगर निगम के सफाई मित्रों को हर वर्ष गोगा नवमी के अगले दिन अवकाश दिया जाता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। जिस दिन सफाई मित्र अवकाश पर रहते हैं उस दिन भी शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होती। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठन, रहवासी संघ इत्यादि सफाई व्यवस्था संभालते हैं।

admin

Related Posts

एमपी के कई हिस्सों में मौसम ने मारी करवट, 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना

भोपाल   मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे कोहरा छट रहा है ठंड के तीखे तेवर नजर आने लगे हैं। यानी आसमान साफ होते ही उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं…

शादी हुई सिर्फ 1 रुपये में, लेकिन पिता की शर्त पर लौटाए करोड़ों के तोहफे

भिंड मध्यप्रदेश के भिंड में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी का मंडप सजा चुका था, मेहमान मौजूद थे और रस्में चल रही थीं। तभी एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 3 views
टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल