IndiGo पर बढ़ी सख्ती, रोज़ 4 अहम चीजों की जांच करेगी 8 सदस्यीय टीम, पायलट से विमान तक

 नई दिल्ली

इंडिगो संकट अभी भी जस का तस बना हुआ है. इस संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार को फटकार लगाई है. ऐसे में अब इंडिगो पर सख्ती बढ़ती जा रही है. डीजीसीए ने इंडिगो के कॉर्पोरेट दफ्तर में अपने अधिकारियों को तैनात कर दिया है. 

ऐसे में खबर है कि डीजीसीए की ओर से बनी आठ सदस्यों की ओवरसाइट टीम इंडिगो के कामकाज पर नजर रखेगी. इस ओवरसाइट टीम में से दो सदस्य इंडिगो के कॉर्पोरेट दफ्तर में रोजाना तैनात होंगे.

डीजीसीए के अधिकारी अब निजी तौर पर इंडिगो के कामकाज को मॉनिटर करेंगे. डीजीसीए के अधिकारी इंडिगो के कॉर्पोरेट ऑफिस में मौजूद रहकर हर चीज की सीधी निगरानी करेंगे, जिसमें विमानों की संख्या और स्थिति से लेकर पायलटों की संख्या और उनकी उपलब्धता, क्रू के कामकाजी घंटे और स्टैंडबाय क्रू की पूरी डिटेल शामिल है.

इसके अलावा, इंडिगो के गुरुग्राम स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस में पहले से बनी डीजीसीए की निगरानी टीम के साथ-साथ दो और डीजीसीए अधिकारियों को भी तैनात कर दिया गया है.

इन तैनात किए गए डीजीसीए अधिकारियो के नाम ऐश्वीर सिंह- डिप्टी डायरेक्टर और मणि भूषण- सीनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर है. ये अधिकारी कई चीजों की रोजाना निगरानी करेंगे. 

  • – उड़ानों का कैंसिलेशन स्टेटस (घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय)  
  • – रिफंड की स्थिति: एयरलाइन, ओटीए प्लेटफॉर्म और ट्रैवल एजेंट्स के जरिए  
  • – ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (समय पर उड़ान भरने का रिकॉर्ड)  
  • – यात्रियों को मुआवजा (CAR नियमों के अनुसार)  
  • – सामान लौटाने की स्थिति

बता दें कि दोनों टीमें रोजाना शाम छह बजे तक अपनी रिपोर्ट अनिवार्य रूप से डीजीसीए के समक्ष पेश करेंगी.  वहीं, आठ सदस्यीय ओवरसाइट टीम में कौन-कौन हैं?

  •     कैप्टन कपिल मंगलिक – सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)
  •     कैप्टन वी.पी. सिंह – सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)
  •     कैप्टन अपूर्वा अग्रवाल – सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)
  •     कैप्टन स्वाति लूम्बा – सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)
  •     कैप्टन अमन सुहाग – सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)
  •     कैप्टन नित्या जैन – फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)
  •     कैप्टन एन.जे. सिंह – फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (ए)

इनमें से दो सदस्यों को गुड़गांव स्थित इंडिगो के कॉरपोरेट ऑफिस में रोजाना तैनात किया जाएगा. ये अधिकारी निम्न क्षेत्रों की गहन जांच और निगरानी करेंगे.

  • – कुल फ्लीट (कंपनी के पास कुल कितने विमान हैं)  
  • – औसत स्टेज लेंथ (प्रति उड़ान औसत दूरी)  
  • – कुल पायलटों की संख्या  
  • – नेटवर्क डिटेल्स (किन-किन रूट्स पर उड़ानें हैं)  
  • – क्रू के कामकाजी घंटे   
  • – मासिक/दैनिक डेड हेडिंग (बिना यात्रियों के क्रू को दूसरे शहर भेजना)  
  • – ट्रेनिंग में लगे क्रू की संख्या  
  • – स्प्लिट ड्यूटी (एक दिन में दो हिस्सों में ड्यूटी)  
  • – प्रतिदिन सभी अनप्लांड लीव्स (बीमारी, आकस्मिक अवकाश, इमरजेंसी लीव आदि)  
  • – प्रतिदिन कुल उड़ानें और उपलब्ध क्रू की संख्या
  • – क्रू की कमी के कारण प्रभावित हुए सेक्टर्स की कुल संख्या  
  • – प्रतिदिन और प्रति बेस (कॉकपिट एवं केबिन) स्टैंडबाय क्रू की संख्या

ये सभी डेटा रोजाना चेक किया जाएगा और रिपोर्ट शाम 6 बजे तक जमा की जाएगी. बता दें कि इससे पहले इंडिगो संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी. अदालत ने केंद्र से पूछा कि जब एयरलाइन फेल हो गई थी, तब सरकार ने क्या किया.

admin

Related Posts

EPFO में नए नियम लागू: जानिए सरकार ने क्या बदला और आप पर क्या होगा असर

नई दिल्ली लोकसभा में सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत चल रहे EPFO 3.0 रिफॉर्म्स पर विस्तृत जानकारी दी है। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे…

सेंसेक्स की तेजी, गिरावट के बाद एक घंटे में 76,000 का आंकड़ा पार, शेयर बाजार बना रॉकेट

मुंबई शेयर बाजार की चाल दो कारोबारी दिनों से लगातार बदली-बदली नजर आ रही है. सोमवार को जहां सेंसेक्स-निफ्टी ने आखिरी कारोबारी घंटे में बाजी पलट दी थी और शुरुआती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की

IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल