देशभर में इंडिगो फ्लाइट्स ठप, नेटवर्क फेल होने पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने

नई दिल्‍ली 
पिछले तीन दिनों से इंडिगो सहित कई एयरलाइंस के नेटवर्क में गड़बड़ी के कारण देशभर में सैकड़ों उड़ानें रद्द हो रही हैं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे वे परेशान हैं। इस पर विपक्ष के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर मोनोपोली का आरोप लगाया है। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि आज हम सिर्फ दो एयरलाइंस की मोनोपोली देख रहे हैं, और नुकसान सिर्फ यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "यह पूरी तरह से एक अभूतपूर्व स्थिति थी, जिसकी वजह से आज हजारों और लाखों यात्री फंसे हुए हैं। यह बहुत अजीब स्थिति है, क्योंकि भारतीय एविएशन पहले से ही डुओपोली का शिकार है, एक है इंडिगो और दूसरी है एयर इंडिया। इसमें इंडिगो ऐसी एयरलाइन है, जिसके पास 70 प्रतिशत मार्केट शेयर है। अगर डीजीसीए को एफडीटीएल के पूरे नियम लागू करने ही थे, तो पहले ऑडिट करना चाहिए था।
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब इंडिगो नहीं जा रही है तो दूसरी जगह जाने पर टिकट के लिए दस गुना तक ज्‍यादा कीमतें देनी पड़ रही हैं। यह सिर्फ सरकार की बदनीयति और गलत नीतियों की वजह से हो रहा है और आमजन को परेशानी हो रही है। सरकार की मोनोपाली का यह दुष्‍परिणाम है।
वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इंडिगो में कुछ समस्‍या जरूर आई है, लेकिन सरकार अपनी तरफ से उनकी समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव मदद दे रही है। विपक्ष को कोई मुद्दा नहीं मिलता, इसलिए वे अनर्गल और आधारविहीन बातें करते हैं। मेरी अभी इंडिगो के वरिष्‍ठ अधिकारियों से बात हुई है। वह समस्‍या का समाधान कर रहे हैं। अगले 24 घंटे में उनकी समस्‍या सुलझ जाएगी।
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि कस्टमर्स और हमारे लिए भी दिक्कतें हैं। अब बात यह है कि इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से टिकट के दाम बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं, जो मध्यम वर्गीय परिवारों की खरीदने की क्षमता से बाहर है।

admin

Related Posts

बीजेपी ने थलापति विजय को दिया आकर्षक ऑफर, डिप्टी CM और 80 सीटें देने की पेशकश

 चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के करीब आते ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता से…

असम चुनाव 2026: AAP ने 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, चुनावी बिगुल बजाया

गुवाहाटी असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक बिसात अब बिछनी शुरू हो गई है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान