जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट्स में गड़बड़ी, अधिकांश उड़ानें शुरू

जयपुर

 बीते 3 दिनों से देश भर के एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से कोहराम मचा हुआ था। सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमानों ने उड़ान भरनी शुरू कर दी। राजस्थान से इंडिगो की प्रतिदिन करीब 90 उड़ाने संचालित होती हैं। हालांकि आज भी देश भर में इंडिगो की कई उड़ाने कैंसल हो गई हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर  इंडिगो की करीब 7 उड़ाने रद्द हुई हैं। इनमें जयपुर से कोलकाता जाने वाली  (6E 207 JAI-CCU)  जयपुर से हैदराबाद के लिए  (6E-815 JAI-HYD) कोलकाता से जयपुर (6E-715 CCU-JAI), चेन्नई से जयपुर  (6E-6113 MAA-JAI) जयपुर से चेन्नई (6E-5362 JAI-MAA) , दिल्ली से जयपुर ( 6E-5337 DEL-JAI) और बॉम्बे से जयपुर  (6E-5052 BOM-JAI) की उड़ानें रद्द की गई हैं।  इसके अलावा भी देश भर में 100 से ज्यादा उड़ानें आज रद्द होने की जानकारी मिली है।

बीते 3 दिनों में जयपुर, उदयपुर और जोधपुर एयरपोर्ट पर करीब 60 से ज्यादा उड़ाने रद्द हुई जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डीजीसीए की तरफ से इंडिगो को फ्लाइट कैंसिलेशन को लेकर नोटिस जारी किया जा चुका है तथा कंपनी को निर्देशित किया गया है कि यात्रियों का रिफंड तुरंत जारी किया जाए।

इन फ्लाइट्स ने भरी उड़ान

    सुबह 5:35 बजे: बेंगलुरु की फ्लाइट 6E-839
    सुबह 5:45 बजे: गोवा की फ्लाइट 6E-6977
    सुबह 5:50 बजे: चंडीगढ़ की फ्लाइट 6E-7742
    सुबह 6:10 बजे: हैदराबाद की फ्लाइट 6E-752
    सुबह 6:25 बजे: इंदौर की फ्लाइट 6E-7744
    सुबह 6:40 बजे: गुवाहाटी की फ्लाइट 6E-748
    सुबह 6:40 बजे: उदयपुर की फ्लाइट 6E-7465
    सुबह 9:05 बजे: जयपुर से कोलकाता फ्लाइट 6E-6247
    सुबह 9:20 बजे: जयपुर से जैसलमेर फ्लाइट 6E-7675
    सुबह 9:45 बजे: जयपुर से चंडीगढ़ फ्लाइट 6E-7718

admin

Related Posts

पति की हत्या के पीछे पत्नी और प्रेमी का हाथ, 24 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा

बालोतरा राजस्थान के बालोतरा जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के मलवा गोयलान गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला महज 24 घंटे के भीतर हत्या में बदल गया।…

केरल में गरजे राजस्थान के CM भजनलाल: नामांकन के दौरान 4 प्रत्याशियों के समर्थन में दिखा दम

तिरुवनंतपुरम/जयपुर. केरलम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम और आसपास के क्षेत्रों का सघन दौरा किया। उन्होंने भाजपा के दिग्गज प्रत्याशियों के नामांकन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 2 views
Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई