भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 22 नवंबर से शुरू, टीम इंडिया में हो सकती है इन 2 खिलाड़ियों की सरप्राइज एंट्री

नई दिल्ली
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 22 नवंबर से शुरू होने वाला है, मगर इससे पहले खिलाड़ियों की चोट ने टीम मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ाई हुई है। केएल राहुल, विराट कोहली, सरफराज खान के बाद अब शुभमन गिल के चोटिल होने की खबर सामने आई है। गिल को लेकर तो रिपोर्ट्स यह भी आई है कि उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है और वह पहले टेस्ट में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं दूसरे बच्चे के जन्म के चलते रोहित शर्मा का भी पहला टेस्ट खेलना तय नहीं है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट दो अन्य खिलाड़ियों को बतौर बैकअप ऑस्ट्रेलिया में रोकने का मन बना रही है।

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 18 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान किया था, वहीं तीन खिलाड़ी इस दौरान रिजर्व में भी थे। हालांकि ये तीनों रिजर्व खिलाड़ी गेंदबाज थे। ऐसे में अपने बल्लेबाजों को इस तरह चोटिल होता देख टीम मैनेजमें साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल को ऑस्ट्रेलिया में ही रोकने का मन बना रहा है।

घटनाक्रम पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने कहा, "अंतिम फैसला कोच, कप्तान और चयनकर्ताओं को करना है, लेकिन इस बात की प्रबल संभावना है कि प्रबंधन शीर्ष क्रम के एक विशेषज्ञ बल्लेबाज को सीरीज के पहले मैच में रुकने के लिए कहे। अभिमन्यु ईश्वरन पहले से ही टीम में हैं, लेकिन साई या देवदत्त में से कोई एक भी रुक सकता है।"

बता दें, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। साई सुदर्शन ने शतक जड़ा था जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 88 रनों की शानदार पारी खेली थी। इंडिया ए की टीम अभी सीनियर टीम के साथ इंट्रा स्क्वॉड सिमुलेशन मैच खेल रही है। आज मैच का आखिरी दिन है। रिपोर्ट्स है कि साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल को छोड़कर इंडिया ए के सभी खिलाड़ी आज ही भारत लौट आएंगे।

admin

Related Posts

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

 दिल्ली बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है. भारत की जियोस्टार (JioStar) ने बांग्लादेश में अपने आईपीएल प्रसारण समझौते को समाप्त…

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

नई दिल्ली  मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पिछले 13 सालों से चले आ रहे अपने पहले मैच को हारने के तिलिस्म को तोड़ दिया है। आईपीएल 2026 के अपने पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन