सेमीफाइनल की रेस में टिके रहने को भारत का मास्टरस्ट्रोक, किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?

नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका से भारत को मिली बड़ी हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका लगा है। इस जख्म पर नमक वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच 100 से अधिक रनों से जीतकर छिड़का है। सुपर-8 के ग्रुप-1 में भारत सेमीफाइनल की रेस में काफी पिछड़ गया है, अगर टीम इंडिया को वापसी करनी है तो उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। इसके लिए भारत को अपनी बैटिंग पर काम करना होगा, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुरी तरह फेल हुई थी। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट इरफान पठान ने सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर को बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करने का सुझाव दिया है।

इरफान पठान का कहना है कि भारत को नंबर-3 और 4 की पोजिशन में बदलाव की जरूरत है। चोट के बाद वापसी कर रहे तिलक वर्मा उस रंग में नजर नहीं आ रहे, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। वहीं उनके नंबर-3 पर होने की वजह से टॉप-3 में तीनों लेफ्टी हो रहे हैं क्योंकि ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हैं। ऐसे में इरफान पठान ने सूर्यकुमार यादव को एक बार फिर नंबर-3 पर खेलने की सलाह दी है।

ऐसे में तिलक वर्मा को नंबर-3 के पायदान के लिए कुर्बानी देनी होगी। तिलक ने साउथ अफ्रीका दौरे पर कप्तान सूर्यकुमार यादव से मांगकर नंबर-3 की पोजिशन ली थी और उस दौरे पर उन्होंने बैक टू बैक दो शतक जड़े थे। तिलक ने नंबर-3 पर तगड़ा प्रदर्शन किया है, मगर टी20 वर्ल्ड कप में उनका बल्ला रंग में नहीं दिख रहा है। इरफान पठान ने ब्रॉडकास्टर्स से कहा, "शायद सूर्या को नंबर 3 पर बैटिंग करनी चाहिए। असल में उन तीन लेफ्ट-हैंडर्स को एक के बाद एक आने से हटाने के लिए और बस उस मोनोटोनी को बदलने के लिए।"

नंबर-3 पर सूर्यकुमार यादव के आंकड़े
सूर्यकुमार ने T20I में भारत के लिए नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 32 मैचों में 32 की औसत और 158.53 के स्ट्राइक-रेट से 864 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और छह अर्द्धशतक बनाए हैं।

admin

Related Posts

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

मुल्लांपुर पंजाब किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जाएंट्स आईपीएल 2026 का 29वां मैच आज यानी रविवार, 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला…

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

नईदिल्ली  IPL 2026 ने अभी आधा सफर भी तय नहीं किया है और अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 3 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र