पाकिस्तान की हार से भारत का टी20 विश्व कप में सफर हुआ समाप्त, न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में

दुबई
 सूजी बेट्स (28), ब्रूक हैलिडे (22) की शानदार पारियों के बाद एमेलिया केर (तीन विकेट) और ईडन कार्सन (दो विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने सोमवार को महिला टी-20 विश्वकप के 19वें मुकाबले में पाकिस्तान को 54 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

आज के इस मुकाबले में 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम जिस तरह से 11.4 ओवर में 56 के स्कोर पर सिमट गई वह अपने आपमें आश्चर्यजनक रहा। पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने क्षेत्ररक्षण के दौरान कई कैच छोड़े और उसके बाद बेमन से बल्लेबाजी करने उतरी। मैच के दौरान ऐसा लग रहा था जैसा कोई नयी टीम पहली बार क्रिकेट खेल रही हो। मुनीबा अली (15) और कप्तान फातिमा सना (21) के अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। पांच बल्लेबाजो का स्कोर शून्य रहा। चार बल्लेबाज नौ, तीन, दो, दो रनपर आउट हुये। चार विकेट तो मात्र चार रन जोड़कर न्यूजीलैंड की झोली में डाल दिये।

न्यूजीलैंड की ओर से एमेलिया केर ने 2.4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिये। ईडन कार्सन को तीन ओवर में सात रन देकर दो विकेट मिले। रोजमेरी मेयर, लिया तहुहू और फ्रैन जोनस ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सूजी बेट्स और जॉर्जिया पलिमर की सलामी जोड़ी ने न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिये 41 रन जोड़े। नाशरा संधू ने सातवें ओवर में जॉर्जिया पलिमर (17) को आउट कर इस जोड़ी तोड़ा और पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद नौवें ओवर में संधू ने सूजी बेट्स (28) को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। एमेलिया केर (नौ) को ओमाइमा ने आउट किया। कप्तान सोफी डिवाइन और ब्रूक हैलिडे ने धीमी और जूझारू पारी खेली। ब्रूक हैलिडे (22) को संधू ने आउट किया। वहीं सोफी डिवाइन (19) सादिया इकबाल का शिकार बनी। मैडी ग्रीन (नौ) को निदा डार ने आउट किया। हालांकि इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़े उसके बावजूद न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों छह विकेट पर 110 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान की ओर से नाशरा संधू ने तीन विकेट लिये। सादिया इकबाल, निदा डार,ओमाइमा सोहेल ने एक-एक बल्लेबाज काे आउट किया।

admin

Related Posts

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज