श्रीलंका में चल रही महिला त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत की जेमिमा रोड्रिग्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा

नई दिल्ली
श्रीलंका में चल रही महिला त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत की जेमिमा रोड्रिग्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा है। सीरीज के पांचवें मैच में बुधवार को उन्होंने 89 गेंदों में शतक जड़ा जो भारत की किसी भी महिला बल्लेबाज का तीसरा सबसे तेज शतक है। जेमिमा रोड्रिग्स की 101 गेंदों में 123 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया।

रोड्रिग्स ने अपनी पारी में 15 चौके जड़े और एक छक्का लगाया। दीप्ति शर्मा ने 93 और स्मृति मंधाना ने 51 रन की पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स का अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में यह दूसरा शतक है। 123 रन की उनकी पारी किसी भी भारतीय महिला क्रिकेटर की तरफ से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी पारी है। इतना ही नहीं, यह भारत की किसी भी महिला क्रिकेटर की तरफ से वनडे इंटरनेशनल में तीसरा सबसे तेज शतक भी है।

महिला क्रिकेट की बात करें तो वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम है। उन्होंने 2018 में किंबरली में 136 रन की पारी खेली थी।

भारत की तरफ से महिला क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी मंधाना के नाम है। उन्होंने इसी साल आयरलैंड के खिलाफ 70 गेंद में शतक पूरा किया था। दूसरा सबसे तेज शतक हरमनप्रीत कौर का है जिन्होंने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87 गेंद में सेंचुरी जड़ी थी। अब जेमिमा रोड्रिग्स ने 89 गेंद में शतक ठोककर भारत की तरफ से तीसरी सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड बना दिया है।

  • admin

    Related Posts

    होर्मुज को पार कर, भारत में पहुंचने वाले हैं दो LPG जहाज, जानें मिशन ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ की सफलता की पूरी कहानी

     नई दिल्ली मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद कर दिया है. यहां से होकर दुनिया के कई देशों में तेल और गैस पहुंचती…

    ईरान युद्ध के दौरान दुबई एयरपोर्ट पर धुंआ, भारत से जा रहा विमान लौटा, 19 भारतीय गिरफ्तार

    दुबई कोच्चि से दुबई जाने वाली एमिरेट्स की एक उड़ान हवाई अड्डे से मिली सुरक्षा संबंधी सूचना के बाद सोमवार को यहां लौट आई। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (CIAL)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 0 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 2 views
    ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी