मिस यूनिवर्स में भारत का ग्लैमर: मनिका विश्वकर्मा ने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में दी शाही झलक

बैंकाक

थाईलैंड में जारी मिस यूनिवर्स 2025 में भारत को रिप्रेजेंट कर रहीं मनिका विश्वकर्मा छाई हुई हैं. वो इस मुकाबले में एक मजबूत दावेदार के तौर पर देखी जा रही हैं. मनिका हर इवेंट में अपने लुक्स के जरिए भारत की संस्कृति को पेश कर रही हैं. हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान मनिका ने इंडो-वेस्टर्न लुक कैरी किया जिसके लिए उनकी खूब तारीफें भी हो रही हैं.

मनिका ने क्या पहना 

मिस यूनिवर्स गाला डिनर में शामिल होने के लिए मनिका ने आइस ब्लू कलर का एक स्लीवलेस गाउन पहना था जिसमें ऊपर के एरिया पर ओम्ब्रे ब्लू सीक्विन एम्बेलिशमेंट, डीप नेकलाइन था. ड्रेस में थाई-हाई स्लिट, ट्यूल एम्बेलिश्ड स्कर्ट, बॉडीकॉन फिट और फर्श तक फैली हुई ट्रेन थी.

मनिका ने एड किया ग्लैमर

उन्होंने इस पोशाक को नीलम और क्रिस्टल की जूलरी से सजाया था. सबसे ज्यादा आकर्षक चीज उनका मांग टीका था जो उन्हें इस वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी इंडियन लुक दे रहा था. उन्होंने इसे ईयररिंग्स और स्टेटमेंट रिंग के साथ कंप्लीट किया था. अपने बालों को उन्होंने बीच से अलग करके ब्लोआउट वेव्स के साथ स्टाइल किया था. मेकअप के लिए उन्होंने विंग्ड आईलाइनर, स्मोकी आईज, फेदर आइब्रो, प्लम लिप शेड और गालों पर ब्लश लगाया था.

विवादों से घिरी मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता का समापन 21 नवंबर को 2025 को होगा, जब डेनमार्क की मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया अगली मिस यूनिवर्स को ताज पहनाएंगी. वहीं, मनिका का अब तक मिस यूनिवर्स के सभी इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन रहा है. वो अगस्त में मिस इंडिया यूनिवर्स बनी थीं और अब मिस यूनिवर्स से जुड़े अलग-अलग इवेंट्स में अपने आकर्षक परिधानों और लुक्स के जरिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और विरासत को दुनिया के सामने पेश कर रही हैं. 

आपको बता दें कि मिस यूनिवर्स 2025 मुकाबला मिस मेक्सिको फातिमा बॉश और मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के अध्यक्ष नवात इत्साराग्रिसिल के बीच तीखी बहस की वजह से विवादों में घिरा है. 

admin

Related Posts

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

मुंबई  एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी