अमेरिका में बसे भारतवंशियों ने हिंदी-यूएसए सेंट लुइस के बैनर तले मिलजुल कर मनाई खुशियां

भिलाई

अमेरिका में बसे भारतवंशियों ने हिंदी-यूएसए सेंट लुइस के बैनर तले तीसरा वार्षिक दिवाली और नवरात्रि महोत्सव शानदार ढंग से मनाया। जिसमें 450 से अधिक लोगों ने भाग लिया, इनमें इस्पात नगरी भिलाई से अमेरिका में अपना भविष्य गढ़ रहे युवा भी सपरिवार शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि भिलाई से जाकर अमेरिका में बस चुके हिंदी के प्रति समर्पित युवा मयंक जैन और उनकी पत्नी अंशु जैन की इस आयोजन में विशेष भागीदारी रही।

मयंक जैन ने बताया कि यह सेंट लुइस का सबसे बड़ा इंडोर भारतीय दीवाली मेला था, जिसमें 20 से अधिक विभिन्न प्रकार के स्टॉल और गतिविधियां शामिल थे। इस आयोजन ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि को दशार्ते हुए पारंपरिक भोजन, संगीत, नृत्य और कई रोचक गतिविधियां प्रस्तुत कीं।

इस आयोजन में सेंट लुइस काउंटी के प्रॉसिक्यूटर और डेमोक्रेटिक पार्टी के नवनिर्वाचित मिसौरी के यूएस हाउस आॅफ रिप्रेजेंटेटिव मिस्टर वेस्ले बेल, ओसीए सेंट लुइस की उपाध्यक्ष और सेंट लुइस की वियतनामी एसोसिएशन की अध्यक्ष क्रिस्टिना ली, कन्नड़ स्कूल के नेता शशिकांत गजराज और तमिल भाषा स्कूल के नेता मिस्टर नारायण जैसे विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने इस महोत्सव में चार चाँद लगा दिए। उनकी उपस्थिति ने सेंट लुइस के विभिन्न समुदायों के बीच एकता को और भी मजबूत किया।

इस महोत्सव में उपस्थित लोगों ने फोटो बूथ, रंगोली प्रतियोगिता और रैफल ड्रॉ जैसे आनंददायक अनुभवों का आनंद लिया। बच्चों के लिए फेस पेंटिंग और गुब्बारा कला जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। नवरात्रि की थीम पर आधारित दो नृत्य प्रस्तुतियाँ-बच्चों के लिए एक विशेष नृत्य कार्यक्रम और वयस्कों के लिए एक डीजे नवरात्रि डांस ने परिवारों और समुदायों को एक साथ जोड़ा और परंपरा को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का समापन एक भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। मयंक जैन ने बताया कि हिंदी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के हिंदी यूएसए के मिशन का समर्थन करते हुए, बुक स्टॉल पर भाषा संसाधन उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही इस आयोजन में स्थानीय व्यवसायों को भी प्रोत्साहित किया गया, जिसमें नए विक्रेता जैसे करी नेशन पिज्जा और फरजर शामिल थे।

अमेरिका में हिंदी को बढ़ावा दे रहे भिलाई के मयंक-अंशु
भिलाई से अमेरिका गए मयंक और अंशु जैन दंपति हिंदी यूएसए सेंट लुइस के माध्यम से 230 से अधिक छात्रों को हिंदी सिखाने वाली एक गैर-लाभकारी संस्था का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने इस स्कूल को पूरे मिडवेस्ट क्षेत्र और अमेरिका के सबसे बड़े हिंदी भाषा स्कूलों में से एक बना दिया है। मयंक जैन ने बताया कि वह इस स्कूल के पाठ्यक्रम को मान्यता दिलाने के प्रयास कर रहे हैं ताकि छात्रों को हिंदी अध्ययन के लिए क्रेडिट प्राप्त हो सके। मयंक जैन ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने 60 से अधिक स्वयंसेवकों की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सभी स्वयंसेवकों के बिना यह आयोजन संभव नहीं हो पाता।

  • admin

    Related Posts

    नर्मेदश्वर महादेव का नया मंदिर बना,धूम धाम से समारोह हुआ

    रायपुर   शहर की प्रमुख कालोनी जैनम विहार में महाशिवरात्रि के अवसर पर नव निर्मित नर्मदेश्वर शिव मंदिर का लोकार्पण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ । जैनम विहार मंदिर निर्माण…

    तैयारी के लिए 20 तक युवा करें आवेदन, प्रतियोगी परीक्षाओ का निशुल्क प्रशिक्षण

    जशपुर. नवसंकल्प जशपुर में प्रतियोगी परीक्षाओ जैसे CGPSC 2027, छग सहायक शिक्षक भर्ती , छग व्यापम एवम द्वारा आयोजित एवम अन्य भर्ती परीक्षाओ (जैसे सब इंस्पेक्टर , मंडी उपनिरीक्षक ,फायरमैन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    ना ड्रामा काम आया, ना दांव… करारी हार के बाद आफरीदी का गुस्सा फूटा, टीम PAK की खुलकर लगाई क्लास

    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा