भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने राजकोट के मैदान में गदर काटा

नई दिल्ली
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने रविवार को राजकोट के मैदान में गदर काटा। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 91 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 102 रन बनाए। यह 24 वर्षीय जेमिमा के इंटरनेशनल करियर का पहला शतक है। उनकी शतकीय धमाके के दम पर भारत ने 370/5 का स्कोर खड़ा किया और धांसू कीर्तिमान रचा। यह भारत का महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने अपना 8 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। भारत ने 2017 में 358/2 का स्कोर बनाया था। टीम इंडिया ने तब भी यह रिकॉर्ड आयरलैंड टीम के सामने ही बनाया था।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। कप्तान स्मृति मंधाना ने प्रतिका रावल के साथ पहले विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी की। यह पार्टनरशिप 19वें ओवर में मंधाना के आउट होने पर टूटी। मंधाना ने 54 गेंद में 73 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के मारे। रावल ने 60 गेंदों में 67 रन बटोरे, जिसमें 8 चौके और एक सिक्स शामिल है। रावल ने 20वें ओवर में विकेट गंवाया। इसके बाद, जेमिमा और हरलीन देओल ने जबर्दस्त अंदाज में मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 183 रनों की दमदार साझेदारी की। हरली 48वें ओवर में आउट हुईं।

हरलीन के बल्ले से 84 गेंदों में 89 रन निकले। उन्होंने 12 चौके ठोके। जेमिमा ने अर्लीन केली द्वारा डाले गए 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर सेंचुरी कंप्लीट की और तीसरी गेंद पर बोल्ड हो गईं। जेमिमा को वनडे में अपना शतक जड़ने के लिए 41 मैचों का इंतजार करना पड़ा। उनके नाम छह अर्धशतक हैं। उन्होंने मध्यम तेज गेंदबाज अर्लीन केली के खिलाफ चौका लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने अपने बल्ले से गिटार बजाने की भाव भंगिमा के जरिए सेंचुरी का जश्न मनाया।

हालांकि, जेमिमा अगली गेंद पर बोल्ड हो गईं। आयरलैंड के लिए केली और ओर्ला प्रेंडेरगास्ट को दो-दो जबकि जॉर्जीना डेम्पसे ने एक विकेट चटकाया।जेमिमा ने शतक लगाने के स्पोर्ट्स 18 से कहा, ‘‘इस शतक को पूरा करने लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। खुशी है कि टीम ने मुझे नंबर चार पर भूमिका दी और मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज मेरे लिए 50वें ओवर तक क्रीज पर रहना अहम था। मेरे लिए रन बनाना कोई समस्या नहीं है, मैं इसमें लय में हूं लेकिन अंत तक क्रीज पर बने रहना महत्वपूर्ण था और खुशी है कि मैं ऐसा कर सकी।’’

admin

Related Posts

रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

नई दिल्ली  भारत के 17 साल के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने इतिहास रच दिया है. अभिज्ञान कुंडू यूथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के…

आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

नई दिल्ली   भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 1 views
रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 3 views
आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की उम्मीदें, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सात्विक–चिराग की कड़ी टक्कर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 2 views
BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की उम्मीदें, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सात्विक–चिराग की कड़ी टक्कर

शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे