अमेरिका में पढ़ने के लिए इंडियन स्टूडेंट्स को चाहिए F-1 या M-1 Visa

अमेरिका के H-1B Visa के नियमों में पिछले दिनों कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके बाद से ही, यह दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इंडियन स्टूडेंट्स को अमेरिका में पढ़ने और वहां काम करने के लिए H-1B या फिर F-1 में से किस वीजा की जरूरत होती है। साथ ही, यह भी बताएंगे कि USA में स्टूडेंट्स को कितने प्रकार के वीजा दिए जाते हैं तो आइए डिटेल में समझते हैं।

सबसे पहले तो अमेरिका में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स को दो तरह के वीजा प्रदान किए जाते हैं। इनमें F-1 और M-1 शामिल हैं। इसके तहत, जो लोग अमेरिका में रहकर फुल टाइम कोर्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे इनमें से किसी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, एफ-1 उन छात्रों के लिए भी होता है, जो अंग्रेजी भाषा संस्थान में अंग्रेजी का अध्ययन करना चाहते हैं। यूएसए में वोकेशनल या फिर नॉन एकेडमिक सब्जेक्ट्स को पढ़ने के इच्छुक स्टूडेंट्स को एम-1 वीजा लेना पड़ता है। इसके बिना, वे इन कोर्सेज में एडमिशन नहीं ले सकते हैं।

पढ़ाई खत्म होने के बाद मिलता है एच-1बी वीजा में बदलने का मौका
पढ़ाई पूरी होने के बाद अक्सर एच-1बी वीजा में बदलाव का अवसर मिलता है। यह परिवर्तन ऑप्टिकल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ओपीटी) कार्यक्रम के माध्यम से किया जा सकता है। यह सुविधा एफ-1 या एम-1 वीजा धारकों के लिए उपलब्ध है। इससे विदेशी छात्रों को अगले कुछ वर्षों तक अमेरिका में काम करने का अवसर मिल पाता है।

क्या होता है H-1B Visa
पढ़ाई के बाद अमेरिका में नौकरी की ख्वाहिश रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए H-1B Visa अहम होता है, क्योंकि इसी के आधार पर यूएसए में रहने और काम करने का मौका मिलता है। बता दें कि, H-1B वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जो अमेरिका की एम्प्लॉयर्स को विदेशी कामगारों को नियुक्त करने का मौका देता है। एच-1बी वीजा का संचालन यूनाइटेड स्टेट्स सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) की ओर से किया जाता है। इस वीजा को पाने के लिए भारतीय ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोग कड़ी मशक्कत करते हैं। हालांकि, इस पाना इतना आसान नहीं है। इसके लिए लंबे प्राेसेस और जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

  • admin

    Related Posts

    CBSE ने मिडिल-ईस्ट के 8 देशों में 12वीं की परीक्षा रद्द की, 10 अप्रैल तक की घोषणा

     नई दिल्ली ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रही जंग का असर अब पूरी दुनिया में दिख रहा है. इसके कारण हालात तेजी से बदल रहे हैं. जहां एक ओर हजारों लोग जंग…

    MPESB Recruitment 2026: 291 पदों पर भर्ती, 30 मार्च तक करें आवेदन, 40 साल तक के उम्मीदवार पात्र

    भोपाल  मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने समूह 5 के अंतर्गत स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है । ऑनलाइन आवेदन की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 0 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 0 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव