भारतीय रुपया: नाम की कहानी और एक ऐतिहासिक मोड़

नई दिल्ली

हर दिन हम ‘रुपया’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं – कभी सब्ज़ी खरीदते वक्त, तो कभी ऑनलाइन पेमेंट करते हुए। लेकिन क्या आपने कभी इस शब्द की जड़ तक जाने की कोशिश की है? कौन था वो इंसान जिसने 'रुपया' जैसी स्थायी और मजबूत मुद्रा को जन्म दिया? इस सवाल का जवाब छुपा है इतिहास के एक ऐसे योद्धा-शासक की गाथा में, जिसने सिर्फ पांच साल तक भारत पर राज किया, लेकिन उसके सुधारों की गूंज सदियों तक सुनाई दी। वो थे – शेरशाह सूरी।

कौन था शेरशाह सूरी?
शेरशाह सूरी एक अफगान मूल का शासक था, जिसका असली नाम फरीद खान था। एक बार अकेले शेर से मुकाबला कर उसे मार गिराने पर उसे ‘शेरशाह’ की उपाधि मिली। वर्ष 1540 से 1545 तक वह भारत का शासक रहा। इस छोटे से शासनकाल में उसने कई बड़े प्रशासनिक और आर्थिक बदलाव किए, जिनमें से सबसे अहम था – स्थायी मुद्रा प्रणाली की शुरुआत।

'रुपया' शब्द की शुरुआत कैसे हुई?
शेरशाह सूरी ने एक तय मानक के आधार पर चांदी का सिक्का चलाया, जिसका वजन था 178 ग्रेन (करीब 11.53 ग्राम)। इसी सिक्के को 'रुपया' नाम दिया गया। यह नाम लिया गया था संस्कृत शब्द 'रूप्यकम्' से, जिसका मतलब है – चांदी से बना हुआ। यानी ‘रुपया’ मूल रूप से एक चांदी का सिक्का था। इसके अलावा उसने सोने के सिक्के (मोहर) और तांबे के सिक्के (दाम) भी प्रचलन में लाए, जिससे देश की अर्थव्यवस्था में संतुलन आया।

क्यों जरूरी था यह बदलाव?
शेरशाह के शासन से पहले भारत में अलग-अलग इलाकों में भिन्न-भिन्न तरह के सिक्के प्रचलित थे – जिनका वजन, धातु की शुद्धता और मूल्य एक-दूसरे से मेल नहीं खाते थे। इस कारण व्यापार, टैक्स वसूली और सरकारी लेन-देन में काफी भ्रम और असुविधा होती थी। शेरशाह ने पूरे साम्राज्य के लिए एक समान मुद्रा प्रणाली लागू करके इस समस्या को सुलझाया। इससे न सिर्फ व्यापार आसान हुआ, बल्कि शासन भी अधिक संगठित और विश्वसनीय बन गया।

RBI ने भी माना शेरशाह का योगदान
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी अपने आधिकारिक दस्तावेज़ों में शेरशाह सूरी को ही ‘रुपया’ की नींव रखने वाला शासक माना है। उसकी बनाई गई मुद्रा प्रणाली इतनी प्रभावशाली थी कि बाद के मुगल शासकों ने भी उसी ढांचे को अपनाया और काफी लंबे समय तक बनाए रखा।

केवल मुद्रा नहीं, सुधारों की पूरी श्रृंखला
शेरशाह सूरी सिर्फ मुद्रा सुधार तक सीमित नहीं था। उसने सड़कों का निर्माण, डाक व्यवस्था की शुरुआत, सरायों और विश्राम स्थलों का निर्माण करवाया – जिससे व्यापारियों, सैनिकों और यात्रियों को देशभर में सुगमता से यात्रा करने में मदद मिली। उदाहरण के तौर पर, उसने ग्रैंड ट्रंक रोड को बेहतर रूप में विकसित किया, जो आज भी भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के कई हिस्सों को जोड़ती है।

 

  • admin

    Related Posts

    TESLA को बड़ा झटका: हाई-EV मार्केट में भी 88% फिसली बिक्री, जानें गिरावट की वजह

     नई दिल्ली     यूरोप में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बात हो और टेस्ला का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है. लेकिन इस बार कहानी थोड़ी उलटी है. जिस…

    Airtel ने लॉन्च किया खास ऑफर: जितना चाहे उतना इंटरनेट इस्तेमाल करें, डेटा खत्म नहीं होगा

    मुंबई  एयरटेल ने अपने दो पॉपुलर प्लान्स को अपडेट कर दिया है. दोनों ही प्लान्स में कॉलिंग, डेटा और SMS तीनों ही बेनिफिट्स मिलते हैं. अब इन प्लान्स में यूजर्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 3 views
    क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी