US पहुंचे भारतीय माता-पिता को नहीं मिली एयरपोर्ट पर एंट्री, अवैध प्रवासियों पर ट्रंप का सख्त रूख

वॉशिंगटन
अमेरिका में अपने बच्चों से मिलने आए भारतीय माता-पिता को कथित तौर पर एयरपोर्ट में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें वापस भारत भेज दिया गया। एम9 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला नेवार्क एयरपोर्ट का है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय माता-पिता बी-1/बी-2 वीजा पर अमेरिका पहुंचे थे। उन्हें इसलिए प्रवेश से वंचित कर दिया गया क्योंकि उन्होंने पहले से वापसी की उड़ान टिकट बुक नहीं की थी। माता-पिता अमेरिका में अपने बच्चो के साथ पांच महीने तक रहने की योजना बना रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, पोर्ट ऑफ एंट्री पर आव्रजन अधिकारी ने उन्हें सूचित किया कि नए 2025 नियमों के तहत अब वापसी टिकट अनिवार्य है। उनके अनुरोध के बावजूद, माता-पिता को सीधे एयरपोर्ट से भारत वापस भेज दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह अभूतपूर्व स्थिति है क्योंकि इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि अमेरिका आने वाले आगंतुकों के लिए वापसी टिकट अनिवार्य है।

आव्रजन अधिकारी ने क्या कहा?

इस मामले में आव्रजन अधिकारी ने कहा कि नए 2025 नियमों के अनुसार, आगंतुकों को अमेरिका में वापसी टिकट के साथ आना चाहिए। रिपोर्ट में बताया गया है कि पोर्ट ऑफ एंट्री पर परिवर्तनों के बारे में सूचित किया गया, लेकिन इस बारे में कोई पूर्व सूचना या स्पष्टीकरण नहीं दिया गया कि क्या बदल गया या निकट भविष्य में क्या बदल सकता है। इस घटना ने ऐसे सवालों को जन्म दिया कि पोर्ट ऑफ एंट्री पर और क्या अप्रत्याशित उपाय लागू किए जा सकते हैं।

अवैध प्रवासियों पर ट्रंप सरकार का एक्शन

बता दें कि हाल ही में अमेरिका में दूसरी बार राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप भी आव्रजन के मामले में काफी सख्त नजर आ रहे हैं। आव्रजन संबंधी नियमों का उल्लंघन न हो, अधिकारी यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका में बिना कानूनी स्थिति वाले लोगों के खिलाफ बड़े पैमाने पर निर्वासन का अभियान चलाया जा रहा है। वाइट हाउस के अनुसार, 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार भी किया गया है और उनमें से सैकड़ों को निर्वासित किया गया है। वाइट हाउस के अनुसार, ये वो लोग हैं जो अवैध आप्रवासी अपराधी हैं, जो गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं।

बी-1/बी-2 विजिटर वीजा पर अपने बच्चों से मिलने आए एक भारतीय जोड़े को वापसी टिकट न दिखाने के कारण अमेरिका में एंट्री से रोक दिया गया. उन्हें एयरपोर्ट से ही वापस भारत लौटा दिया गया. अमेरिकी अधिकारियों ने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा कि अमेरिका के 2025 के इमिग्रेशन नियमों के तहत अमेरिका में विजिटर वीजा पर आए लोगों के पास वापसी का टिकट होना जरूरी है.

बिना बताए नियम में बदलाव से बनी भ्रम की स्थिति

रिटर्न टिकट जरूरी बनाए जाने के नियम ने यात्रियों के बीच चिंता पैदा कर दी है. भारतीय कपल को इस बात की जानकारी नहीं थी कि अगर उनके पास रिटर्न टिकट नहीं है तो उन्हें अमेरिका में एंट्री नहीं मिलेगी और इस बारे में कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई थी. इस वजह से यात्री भ्रम की स्थिति में हैं.

इस नियम के अचानक लागू होने से कई यात्री यह भी सोच रहे हैं कि इसके बाद और अधिक कड़े इमिग्रेशन नियम बनाए जा सकते हैं. अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों की तरफ से सूचना की कमी की वजह से लोग और परेशान हो रहे हैं.

भारत सरकार ने यात्रियों को दी ये सलाह

अमेरिका में इमिग्रेशन निममों में हो रहे अप्रत्याशित बदलाव को देखते हुए भारत सरकार ने यात्रियों से अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया है. सरकार ने कहा है कि प्रस्थान से पहले यात्री अपने सभी डॉक्यूमेंट्स जैसे वापसी टिकट और ट्रैवल प्लान का सबूत लेना सुनिश्चित करें.

यात्रियों को यह भी सलाह दी गई है कि वे नए इमिग्रेशन नियमों के बारे में जानने के लिए आधिकारिक सरकारी वेबसाइट और ट्रैवल एजेंटों से परामर्श लें.

ट्रंप की सख्त नीतियों ने बढ़ाई भारतीयों की चिंता

ट्रंप ने आते ही एच-1बी वीजा प्रोग्राम में बदलाव के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा है कि इस वीजा के जरिए देश में ऐसे विदेशी ही आने चाहिए जो अपने काम में कुशल हैं. ट्रंप ने जन्म से मिलने वाली नागरिकता को भी समाप्त करने का आदेश दिया है जिससे अमेरिका में रहने वाले हजारों भारतीयों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

20 जनवरी को पद ग्रहण करते ही ट्रंप ने आदेश जारी कर जन्मसिद्ध नागरिकता के अधिकार को समाप्त करने का आदेश जारी किया. उन्होंने आदेश को लागू करने के लिए 20 फरवरी तक का वक्त दिया. इसे देखते हुए जो भारतीय महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी के 7वें या 8वें हफ्ते में हैं, वो समय से पहले सी-सेक्शन डिलीवरी करा रही है.

प्रेग्नेंट भारतीय महिलाएं 20 फरवरी से पहले अपने बच्चे को जन्म देना चाहती हैं ताकि उनके बच्चा और वो अमेरिकी नागरिकता से वंचित न रह जाए.

इधर, अमेरिका की कई जिला अदालतों ने ट्रंप के आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी है. अदालतों ने ट्रंप के आदेश को असंवैधानिक करार दिया है.

admin

Related Posts

सरकारी योजनाओं की धीमी चाल: 9 महीने में बजट खर्च का हाल चौंकाने वाला

नई दिल्ली सरकार ने इस वित्त वर्ष में अपनी सबसे बड़ी योजनाओं पर 40 फीसदी बजट ही खर्च किया है। ये वे योजनाएं हैं जिनके लिए लगभग 500 करोड़ रुपये…

अमेरिका की नजरें, रूस से नाता मजबूत! ट्रंप के बयान ने क्यों बढ़ाया सस्पेंस?

नई दिल्ली 7 फरवरी 2026 को भारत और अमेरिका के बीच एक ऐतिहासिक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा तो तैयार हो गई। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 3 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी